26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के मंत्री के साथ कुछ तो गड़बड़ है… खुद को गृह मंत्री बता रहे वन मंत्री रामनिवास रावत

ramnivas rawat कांग्रेस ने मंत्री का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है- कुछ तो गड़बड़ है…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Jul 2024, 2:50 PM IST

ramniwasrawat

ramniwasrawat

Forest Minister Ramniwas Rawat calling himself Home Minister मध्यप्रदेश में एक मंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह में राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली जबकि उन्हें केबिनेट मंत्री बनाया गया। राज्यपाल को उन्हें केबिनेट मंत्री के रूप में दोबारा शपथ दिलानी पड़ी। अब मंत्री खुद को गृह मंत्री बता रहे हैं जबकि उन्हें वन और पर्यावरण विभाग का दायित्व दिया गया है। कांग्रेस ने मंत्री का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा है- कुछ तो गड़बड़ है…

मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री रामनिवास रावत एक वीडियो में खुद को गृह मंत्री कहते नजर आ रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने रावत को दो दिन पूर्व ही वन और पर्यावरण विभाग सौंपा है। इससे पूर्व मंत्री पद की शपथ लेते वक्त भी रामनिवास रावत गड़बड़ी कर चुके हैं। उन्हें केबिनेट मंत्री बनाया गया था लेकिन हड़बड़ी में राज्यमंत्री की शप​थ ले ली थी।

यह भी पढ़ें : एमपी में बड़ी कार्रवाई, कई पटवारियों को दिया बर्खास्तगी का नोटिस, 10 को निलंबित किया

रामनिवास रावत द्वारा खुद को गृह मंत्री बताने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने केबिनेट मंत्री रामनिवास रावत द्वारा स्वयं को गृह मंत्री बताने का वीडियो अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट करते हुए कहा— कुछ तो गड़बड़ है… आखिर ऐसा कैसे है कि जब भी आप मुंह खोलते हैं, कुछ गलत ही निकलता है!

उमंग सिंगार का ट्वीट

ये क्या कह और कर रहे हैं रामनिवासजी !!!

शपथ ग्रहण के समय आपने मंत्री की जगह राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली!
अब आपको वन और पर्यावरण मंत्री का दायित्व सौंपा गया तो खुद को गृह मंत्री बता रहे हैं!

कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ लग रही है! ऐसा तो नहीं कि आपका लक्ष्य मुख्यमंत्री बनने का हो!

आखिर ऐसा कैसे है कि जब भी आप मुंह खोलते हैं, कुछ गलत ही निकलता है!

Congress में तो आप ऐसे नहीं थे। #BJP में जाते ही आपकी मनःस्थिति पर इतना गहरा असर कैसे हो गया!

Modi के प्रति आपके अमृत वचन के समय भी आपकी भाव भंगिमाएं उतने समर्पण भाव वाली तो दिखाई नहीं दे रही!

अभी तो आपको विपरीत परिस्थितियों में उपचुनाव भी लड़ना है।
… जरा ध्यान रखिए, मुंह से फिर कुछ गड़बड़ न निकल जाए!