9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बाबूलाल गौर के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता की तबियत बिगड़ी, पहले गैर कांग्रेसी सीएम हैं कैलाश जोशी

कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी सीएम थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने कैलाश जोशी को राज्यसभा भेजा था।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Aug 21, 2019

बाबूलाल गौर के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता की तबियत बिगड़ी,  पहले गैर कांग्रेसी सीएम हैं कैलाश जोशी

बाबूलाल गौर के निधन के बाद एक और कद्दावर नेता की तबियत बिगड़ी, पहले गैर कांग्रेसी सीएम हैं कैलाश जोशी

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के एक और पूर्व सीएम की तबियत बिगड़ गई है। पूर्व कैलाश जोशी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैलाश जोशी भाजपा के कद्दावर नेता हैं। कैलाश जोशी 90 साल के हैं और मध्यप्रदेश के सीएम रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ने के बाद जोशी को भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई, 1929 को हुआ था।

पहले गैर कांग्रेसी सीएम हैं कैलाश जोशी
1975 में देश में आपातकाल की घोषणा हुई थी। आपातकाल के बाद साल 1977 में देश में चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव हुए और जनता पार्टी को विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत मिली थी। 26 जून, 1977 को वह मध्य प्रदेश के 9वें और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने थे।

इसे भी पढ़ें- सीएम कमलनाथ ने बाबूलाल गौर को दी श्रद्धांजलि, कहा- एक जिंदादिल इंसान चला गया

भोपाल से दो बार सांसद रहे
कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। 2004 से 2014 तक वो भोपाल लोकसभा सीट से सांसद रहे। तबियत खराब होने के कारण 2014 में उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। कैलाश जोशी की उम्र 90 साल से ज्यादा है और अब उनका ज्यादातर वक्त हॉस्पिटल में बीतता है।

सुबह बाबूलाल गौर का हुआ निधन
मध्यप्रदेश क पूर्व सीएम बाबूलाल गौर का निधन बुधवार सुबह भोपाल में हो गया। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर के निधन के बाद सीएम कमल नाथ ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। यहां उन्होंने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल ग़ौर के निधन का समाचार मुझे स्तब्ध करने वाला है। आज मैंने एक अच्छा मित्र, अच्छा साथी खो दिया है। वहीं, भाजपा औऱ कांग्रेस के नेताओं ने ट्वीट कर खेद प्रकट किया। बाबूलाल गौर उमा भारती के इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश के सीएम बने थे।