21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता सूरजभानु सोलंकी का हार्ट अटैक से निधन...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 21, 2021

congress.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता, पूर्व सांसद कैप्टन सूरजभानु सोलंकी का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। भोपाल में सुबह 10.15 मिनट पर दिल का दौरा पड़ा। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश के धार जिले से कांग्रेस के सांसद रह चुके सूरजभानु सोलंकी का रविवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्टअटैक आया था। सूरजभानु सोलंकी पायलट भी रह चुके हैं। वे मध्यप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री शिवभानु सोलंकी के पुत्र थे। सूरजभानु का जन्म 4 अप्रैल 1960 में भोपाल में हुआ था।

1989 में रामशिला पूजन के साथ ही राम लहर के दौरान कई 35000 मतों से काग्रेस के सूरजभान सिंह विजय हुए थे। लगातार दूसरी बार 1991 में दोबारा सांसद चुने गए। इस बार उन्होंने भाजपा के धीरेंद्र सिंह चौहान को हराया था। 1996 के लोकसभा चुनाव में वे छतरसिंह दरबार से चुनाव हार गए थे। वे पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के दौरान मध्य प्रदेश संसदीय दल के नेता रहे थे।

धार जिले से राजनीति शुरू करने वाले सोलंकी केंद्र की कई समितियों में भी उच्च पद पर रहे। हाल ही में सोलंकी उस समय सुर्खियों में आ गए थे, जब उनके बेटे औ बेटी के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था। राजधानी के ई-1 अरेरा कालोनी में उन्होंने एक मॉल बनाया था, जिसमें किराएदार से विवाद के बाद यह प्रकरण दर्ज हुआ था।

कमलनाथ बोले दुखद समाचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कमलनाथ ने कहा है कि पूर्व सांसद सूरजभानु सोलंकी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

एक नजर