
भोपाल। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( rbi ) के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन का आज जन्मदिन है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 फरवरी 1963 को उनका जन्म तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता इंटेलिजेंस ब्यूरो के सीनियर आफिसर थे। रघुराम राजन की शिक्षा आईआईटी दिल्ली में हुई। भोपाल में जन्म रघुराम सितंबर 2013 से सितंबर 2016 तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रहे।
भोपाल में जन्मे रघुराम राजन के जन्म दिवस के मौके पर प्रस्तुत हैं कुछ रोचक किस्से...।
भोपाल दौरे के वक्त आए थे सुर्खियों में
MP की राजधानी भोपाल में जन्मे RBI के गवर्नर रघुराम राजन के बर्थ सर्टिफिकेट को लेकर काफी हो हल्ला मचा था। हालात ये बने कि जिस बर्थ सर्टीफिकेट को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह राजन को सौंपने वाले थे उसे जारी करने वाले नगर निगम कमिश्नर को ही मुकरना पड़ा। दरअसल, जब रघुराम राजन भोपाल आए थे, तो नगर निगम उन्हें सम्मान स्वरूप बर्थ सर्टीफिकेट देना चाहता था। उस समय नगर निगम ने एक बड़ी गलती कर दी। एक दिन में ही सारी प्रोसेस कर तैयार हुए इस बर्थ सर्टिफिकेट में नगर निगम ने राजन के जन्म नाम के आगे डॉक्टर लिख दिया। इतना ही नहीं राजन के सर्टिफिकेट बनवाने में भी रजिस्ट्रार ने प्रूफ भी नहीं देखा और डॉ. रघुराम राजन लिखकर बर्थ सर्टिफिकेट जारी कर दिया। जब मामला गर्माया तो नगर निगम कमिश्नर छवि भारद्वाज ने किसी सर्टिफिकेट के जारी होने से ही इनकार कर दिया।
सर्टिफिकेट में थी यह खामियां
रघुराम राजन के बर्थ सर्टिफिकेट में एक नहीं कई गलतियां भी हैं। रघुराम राजन खुद या उनके माता-पिता या संरक्षक ही बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राजन परिवार की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया। उनके सर्टिफिकेट में भोपाल का पता भी नहीं दिया गया। इसके अलावा उनका जन्म कौन से अस्पताल या संस्था में हुआ जिक्र नहीं किया गया।
कैसी है उनकी पर्सनल लाइफ
रघुराम राजन की मां का नाम मयथिली और पिता आर गोविंद राजन हैं। साल 1966 में उनके पिता का ट्रांसफर इंडोनेशिया हो गया था। इस वजह से उनके परिवार को विदेश में ही रहना पड़ा। राजन की स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल ( DPS ) से हुई। उनका एक भाई और बहन भी है। स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद राजन ने आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) से स्नातक की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी कॉलेज फ्रेंड राधिका पुरी से शादी की थी। राधिका और राजन की मुलाकात आईआईएम अहमदाबाद में पढ़ाई के दौरान हुई। फिलहाल राधिका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल में पढ़ाती हैं। राजन के दो बच्चे भी हैं।
पॉलीटिक्स में जाउंगा तो पत्नी छोड़ देगी
रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे, उस समय उनके काम से सभी प्रभावित रहते थे। उनके कामकाज को देखते माना जा रहा था कि वे रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आ जाएंगे। जब रघुराम राजन से किसी ने पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि मैं राजनीति में आया तो मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली जाएंगी। मेरा प्राइमरी काम पढ़ाना है, मुझे यही काम बहुत पसंद है।
ऐसी थी प्रोफेशनल लाइफ
-मनमोहन सरकार के वक्त राजन सबसे कम उम्र के RBI गर्वनर रह चुके हैं।
-2003 से दिसंबर 2006 तक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में सबसे कम उम्र के आर्थिक एडवाइजर और अनुसंधान निदेशक (मुख्य अर्थशास्त्री) के रूप में चुना गया था।
-जब देश की अर्थव्यवस्था खतरे में थी, तब राजन ने देश की GDP को ऊपर उठाया।
-साल 2016 में हुई नोटबंदी को रघुराम ने देश के लिए खतरा बताया था।
-राजन ने कहा था कि गलत तरीके से जीएसटी लागू करना भी आर्थिक मंदी की बड़ी वजह है।
Updated on:
03 Feb 2020 01:18 pm
Published on:
03 Feb 2020 01:13 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
