
bjp
भोपाल. पिछले चार साल से शहर सरकार चला रहे भाजपाई महापौर अब लोकसभा टिकट की रेस में शामिल हो गए हैं। चार महापौरों की नजर लोकसभा के टिकट पर है। दरअसल, ये महापौर अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले लोकसभा में भविष्य खोज रहे हैं। भाजपा के अंदरूनी सर्वे में भी इनके नाम सामने आए हैं।
आलोक शर्मा, महापौर भोपाल - पिछली बार लोकसभा टिकट के दावेदार थे। आखिरी वक्त पर कैलाश जोशी के विरोध के कारण टिकट आलोक संजर को दे दिया गया। इस बार भी शर्मा लोकसभा टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी शर्मा 2013 और 2018 में विधानसभा टिकट के लिए भी दावेदारी कर रहे थे।
अशोक अर्गल, महापौर मुरैना - अर्गल पहले भिंड से सांसद रहे हैं। पार्टी ने पिछली बार आखिरी वक्त पर अर्गल का टिकट काटकर कांग्रेस से भाजपा में आए भागीरथ प्रसाद को भिंड से मैदान में उतारा था। भागीरथ की निष्क्रियता के चलते उनका टिकट कटने की संभावना है। ऐसे में अर्गल फिर भिंड से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
विवेक शेजवलकर, महापौर ग्वालियर - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर ग्वालियर सीट छोड़कर फिर से मुरैना या भोपाल से चुनाव लड़ सकते हैं। तोमर की जगह उम्मीदवार के रूप में विवेक शेजवलकर का नाम सबसे आगे है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की शहरी सीटों पर शेजवलकर का अच्छा असर है।
सुभाष कोठारी, महापौर खंडवा - कोठारी हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी कर रहे थे। वर्तमान सांसद नंदकुमार ङ्क्षसह चौहान और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस की आपसी खींचतान के बीच कोठारी को मौका मिल सकता है।
- महापौरों की नजर लोकसभा पर क्यों
मध्यप्रदेश के 14 नगर निगमों में इसी वर्ष दिसंबर में चुनाव होना है। यहां के महापौरों को पता है कि सीट आरक्षण के चक्कर में इस बार उनका टिकट कटना तय है।
- विधायक से ज्यादा सही महापौर
भाजपा इस बार विधायकों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाना चाहती है। क्योंकि, पार्टी विधानसभा में 109 के आंकड़े पर है। वह उपचुनाव कराकर अपना एक भी विधायक नहीं गंवाना चाहती है। ऐसे महापौरों को लोकसभा का टिकट देना मुफीद साबित हो सकता है।
मैंने हमेशा संगठन के आदेश का पालन किया है। संगठन अगर मुझे लोकसभा का टिकट देगा तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगा और जीतकर आऊंगा।
- आलोक शर्र्मा, महापौर, भोपाल
Published on:
24 Jan 2019 05:22 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
