
Ganesh Chaturthi
भोपाल। भाद्रपद के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनके भक्त अपने घर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आते हैं और पूरे गणेशोत्सव के दौरान उनकी खूब सेवा करते हैं। फिर 10 दिनों बाद उन्हें विदा कर देते हैं।
ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान गणेश अपने भक्तों के आसपास ही रहते हैं और उनकी मन के अरदास को सुनते हैं। इस दौरान मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। ये 5 चीजें भगवान गणेश को अति प्रिय हैं। इनका भोग लगाने से भगवान गणेश भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इनकी कृपा से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है सारे संकट कट जाते हैं। जानिए कौन से हैं वे 5 भोग.....
बेसन की बर्फी
गणेश जी को घर में गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित किया जाता है। यह दिन उनेक जन्मोत्सव का होता है। इसलिए, इस दिन उनकी सबसे प्रिय मिठाई यानी मोदक का भोग लगाएं। गणपति को मोदक से प्रिय और कोई भोग नहीं है। अगले दिन आप बेसन की बर्फी का भी भोग भी लगा सकती हैं। बेसन की बर्फी बाजार में आसानी से मिल जाती है, इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यह भोग पीला और मीठा होने की वजह से भगवान गणेश को पसंद है।
खीर
प्राचीन कथाओं में बताया जाता है कि महादेव को खीर बहुत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि जब देवी पार्वती खीर बनाती थीं तो गणेश जी खीर का पूरा प्याला पी जाया करते थे। भगवान गणेश के भोगों में खीर को जरूर शामिल करना चाहिए।
कलाकंद और केला
दूध से बना कलाकंद भी बप्पा को प्रिय है इस लिए पूजा में किसी दिन कलाकंद का भोग लगा सकते हैं। हिंदू धर्म में केले के भोग को उत्तम माना जाता है। इसलिए, भगवान गणेश को केले का भोग भी लगाया जाता है। केले के प्रसाद को सभी पवित्र और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल किया जाता है। कहते हैं कि केले का भोग सभी देवी-देवतीओं को प्रिय होता है।
नारियल
भगवान गणेश को दस दिनों के भोग के दौरान नारियल का भोग जरूर लगाएं। इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए, हर व्रत-पूजा में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
मखाने का भोग
मखाने, गणेश पूजा में भोग लगाने के लिए शुभ माने जाते हैं। गणेश जी को मखाने की खीर का भोग भी लगाया जा सकता है।
Published on:
09 Sept 2021 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
