
गैस सिलेंडर बुकिंग नियम में फिर बदलाव (Photo Source- Patrika)
Gas Cylinder Booking New Rule in MP : एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 25 दिन की बुकिंग को बढ़ाकर अब 35 दिन कर दिया है। सिंगल सिलेंडर वालों के लिए बुकिंग की अवधि 25 दिन ही रहने की जानकारी सामने आई। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की प्रदेश इकाई के अनुसार, नए नियमों से जुड़े आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रदेशभर में लागू कर दिया गया है। हालांकि, पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से इस दावे का खंडन करते हुए कहा गया है कि, नियमों में कोई बदलाव नहीं किये गए हैं।
पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, जिनके यहां दो एलपीजी सिलेंडर हैं, उन्हें 35 दिन बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग दी जाएगी। इसके अलावा, उज्जवला योजना वाले उपभोक्ताओं की 45 दिन बाद बुकिंग स्वीकार की जाएगी। इसी तरह 10 किलो वाला कम्पोजिट घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 18 दिन बाद की जाएगी। कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शासन के आदेशानुसार सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है। इस संबंध में एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश इकाई की ओर से आर.के गुप्ता ने बताया कि, नए नियमों को तत्काल लागू कर दिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि, सभी एजेंसियों को ये सूचना पहुंचाई जा चुकी है। लेकिन अभी-अभी पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि, नियमों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। इसे लेकर विभाग की ओर से ट्वीट किया गया है।
नए नियमों के तहत, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की डिलीवरी और अगली रिफिल बुकिंग के बीच का अंतराल अब 25 दिन से बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। यानी अब डबल सिलेंडर वाले उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए पहले से 10 दिन ज्यादा इंतजार करना होगा।
खास बात ये है कि, ये समय सीमा पिछली डिलीवरी की तारीख से गिनी जाएगी, न कि बुकिंग की तारीख से। अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है तो सिस्टम आटोमेटिक ही उसकी बुकिंग ब्लॉक कर देगा।
नया बदलाव खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले उन उपभोक्ता परिवारों को प्रभावित करेगा, जिनके पास डबल सिलेंडर कनेक्शन है। पहले जहां गैस की उपलब्धता आसान थी, अब उन्हें नई बुकिंग के लिए 35 दिन इंतजार करना पड़ेगा।
सिर्फ 14.2 किलो सिलेंडर ही नहीं, बल्कि छोटे सिलेंडरों के लिए भी नई समय सीमा लागू की गई है। 5 किलो के सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिन निर्धारित किए गए हैं।
-बुकिंग की पात्रता हमेशा पिछली डिलीवरी की तारीख से तय की जाएगी।
-तय समय से पहले बुकिंग करने पर रिक्वेस्ट आटोमेटिक रिजेक्ट हो जाएगी।
-किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क किया जा सकता है।
आपको बता दें की इसी महीने की शुरुआत में सरकार ने शहरी क्षेत्रों में LPG बुकिंग का गैप 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया था। अब इसे और बढ़ाकर 35 दिन कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन बदलावों का उद्देश्य गैस की खपत को नियंत्रित करना और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाना है।
घरेलू गैस के साथ-साथ 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई पर भी दबाव बना हुआ है। हालांकि, सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल LPG का आवंटन 20% बढ़ाया है, जिससे कुल आवंटन 50% तक पहुंच गया है।
Updated on:
25 Mar 2026 02:02 pm
Published on:
25 Mar 2026 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
