31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 नवंबर का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय

मंगलवार 15 नवंबर को पूरे प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा...। साढ़े सात लाख कर्मचारियों का मिलेगी छुट्टी...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Nov 12, 2022

govt.png

भोपाल। मध्यप्रदेश में 15 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti ) है। राज्य सरकार ने इस दिन का सामान्य अवकाश घोषित किया है। इससे पहले एच्छिक अवकाश हुआ करता था। इस प्रकार मध्यप्रदेश के सरकारी दफ्तरों, स्कूल और कॉलेजों में 15 नवंबर का अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने सरकारी छुट्टी का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

15 नवंबर (15 november) को मध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सामान्य अवकाश (general holiday) घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी दफ्तरों में और स्कूल-कालेजों में अवकाश रहेगा। पहले यह अवकाश सरकारी कैलेंडर में नहीं दी गई थी। जिसके बाद कैलेंडर में भी सुधारने के आदेश जारी किए गए थे। अब आनलाइन सरकारी कैलेंडर में भी संशोधन कर दिया गया है। सरकारी कोषालयों और उपकोषालयों में यह अवकाश नहीं रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के सरकारी दफ्तरों में फाइव डे वीक काम होता है। इसलिए दो शनिवार और दो रविवार की छुट्टी बाकी है। जबकि कुछ स्कूलों में 14 नवंबर चिल्ड्रन्स-डे की भी छुट्टी है।

यह भी पढ़ेंः

Government Holidays: नवंबर की सरकारी छुट्टी घोषित, आदेश जारी

इससे पहले 15 नवंबर की बिरमुंडा जयंती का अवकाश घोषित होने के बावजूद सरकारी कैलेंडर में इसे नहीं दिखाया गया था। इससे शासकीय कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बन रही थी। अब कैलेंडर में सामान्य अवकाश घोषित होने के बाद 15 नवंबर को भी अवकाश रहेगा।

जानिए कौन हैं बिरसा मुंडा

बिरसा मुंडा को लोग कई नामों से पुकारते हैं। उन्हें धरती बाबा, महानायक और भगवान भी माना जाता है। यह नाम ऐसे ही उन्हें नहीं मिले। अंतिम सांस तक अंग्रेजों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले और प्रकृति को भगवान की तरह पूजने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 14 नवंबर 1875 में झारखंड के खूंटी जिले में हुआ था। आदिवासी इन्हें अपना महानायक मानते हैं। आदिवासी परिवार में जन्मे बिरसा के पिता सुगना पूर्ती और मां करमी पूर्ती निषाद जाति से तालुल्क रखते थे। बिरसा का पूरा जीवन आदिवासियों को उनके अधिकारों के लिए जागरूक करने और आदिवासियों के हित के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए बीता। अपनी हार से गुस्साए अंग्रेजों ने बिरसा मुंडा को जहर दे दिया था। 9 जून 1900 को रांची कारागार में उन्होंने अंतिम सांस ली। रांची के डिस्टलरी पुल के पास बिरसा मुंडा की समाधि बनी है। मध्यप्रदेश में भी आदिवासी इलाकों में बिरसा मुंडा को भगवान की तरह पूजा जाता है। केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को इनकी जयंती के मौके पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने का फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें

15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, जारी हुआ आदेश
pm modi bhopal visit : पीएम मोदी बोले- मैंने बड़ा कालखंड आदिवासियों के बीच बिताया

तैयारियों को लेकर बैठकें

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती को लेकर लगातार मीटिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों के कलेक्टर्स के साथ बैठक की। सीएम ने सभी 89 विकासखंडों में होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।