13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी तलाशने आई थी युवती, गंवा बैठी आबरू, जानें पूरा मामला

छिंदवाड़ा से नौकरी की तलाश में आई थी युवती..आरोपी ने बंधक बनाकर किया रेप...

2 min read
Google source verification
bhopal_rape.jpg

भोपाल. नौकरी की तलाश में भोपाल आई युवती के साथ भोपाल में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को बंधक बनाकर पहले तो आरोपी ने उसकी आबरू तार-तार की और फिर दोबारा डरा धमकाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इज्जत गंवा बैठी पीड़िता जब शहर छोड़कर अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी तो बस स्टैंड पर भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

नौकरी की तलाश में आबरू तार-तार
21 साल की पीड़ित युवती छिंदवाड़ा की रहने वाली है जो कुछ समय पहले नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी। वो भोपाल के बैरागढ़ इलाके में किराए के कमरे में रहती थी, नौकरी की तलाश करते वक्त उसकी पहचान खजूरी सड़क के रहने वाले शिवचरण से हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी तो शिवचरण ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता के मुताबिक अगस्त 2022 में आरोपी शिवचरण उसके कमरे पर आया और बंधक बनाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद एक बार और आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की । जिसके बाद वो बुधवारा इलाके में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर रहने लगी।

यह भी पढ़ें- Video में देखिए पुलिसकर्मी ने वर्दी में बीच रोड पर लड़की से की छेड़छाड़


बस स्टैंड पर बहन के सामने की छेड़छाड़
पीड़ित युवती के मुताबिक वो सोमवार को अपनी छोटी बहन के साथ घर जा रही थी। तभी हलालपुर बस स्टैंड पर आरोपी शिवचरण आया और वहां पर उसके साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ से परेशान हो चुकी पीड़िता बस स्टैंड से सीधे थाने पहुंची और आरोपी शिवचरण के खिलाफ रेप व छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप, छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

देखें वीडियो- सिरफिरे आशिक ने वीडियो बनाकर टीआई की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी