4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पानीपुरी बेचने वाले के घर हुई बेटी, नाम रखा ‘अनोखी’, लोगों को फ्री में खिलाए 50 हजार गोलगप्पे

बेटी के जन्म पर पानीपूरी बेचने वाले ने पूरे शहर के साथ मनाया अनूठा जश्न।

2 min read
Google source verification
News

पानीपुरी बेचने वाले के घर हुई बेटी, नाम रखा 'अनोखी', लोगों को फ्री में खिलाए 50 हजार गोलगप्पे

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पिता ने अपने घर में बेटी का जन्म होने पर खुशी में ऐसा जश्न मनाया कि, देखने वाले हैरान रह गए। पेश से पानीपूरी बेचने वाले युवक के घर में जब बेटी का जन्म हुआ, तो उसने अपनी इस खुशी को शहर के लोगों के साथ बांटते हुए एक दिन के लिये अपना पानीपूरी स्टॉल फ्री कर दिया और कोलार इलाके में हजारों लोगों को 50 हजार से अधिक पानीपूरी फ्री में खिलाई। शहर के लोगों ने भी पानी पूरी वाले युवक को जमकर बाधाई दी और मजों से पानी पूरी का लुत्फ भी उठाया।

आपको बता दें कि, शहर के कोलार इलाके में रहने वाले अंचल गुप्ता के घर 17 अगस्त को बेटी ने जन्म लिया। अंचल ने बेटी का नाम 'अनोखी' रखा। अंचल का एक बेटा पहले भी है। ऐसे में उसने पहले ही मन बना लिया था कि, अगर उसके घर बेटी हुई, तो उसकी खुशी वो कम से कम अपने इलाके के लोगों के साथ तो बांटेगा ही और जब उसके घर बेटी ने जन्म लिया, तो उसने इस खुशी के जश्न को अनोखे तरीके से मनाने का फैसला लिया। अपने इस अनोखे जश्न के साथ अंचल ने लोगों को ये संदेश भी दिया कि, बेटी से बड़ी खुशी जीवन में और कोई नहीं।

बेटी का जन्म होने के बाद उसने अपनी ख्वाहिश परिवार के सामने रखी, तो परिवार ने भी इसपर खुशी जाहिर करते हुए लोगों को मुफ्त में पानीपूरी खिलाने के फैसले का स्वागत किया। इसके अंचल गुप्ता ने रविवार 12 सितंबर को अपनी दुकान पर आने वाले सभी ग्राहकों को मुफ्त में पानीपुरी खिलाई। ज्यादा से ज्यादा लोग फ्री में पानीपुरी खा सकें, इसके लिए उसने दुकान पर 10 स्टॉल लगा दिये। इस आयोजन को सफल बनाने में अंचल के घर वाले और दोस्तों ने उनका सहयोग किया। और पांच से छह घंटों के भीतर उन्होंने लोगों को 50 हजार पानीपुरी खिला दी।

पढ़ें ये खास खबर- आमिर खान से विज्ञापन कराने पर इतना नाराज हुआ युवक, बंद किया बैंक अकाउंट


भगवान ने पूरी की मुराद

अंचल गुप्ता के अनुसार, शादी के बाद से ही उनकी ये ख्वाहिश थी कि, उनके घर में बेटी हो। हालांकि, अंचल के घर में पहले बेटा हुआ और अबदो साल बाद उनके घर में बेटी की किलकारी भी गूंज उठी। भगवान ने उनकी मनोकामना सुनी, इसलिए भी उन्होंने अपनी इस खुशी को सभी के साथ मनाने का फैसला लिया।

पढ़ें ये खास खबर- 500 साल पहले जमीन से निकली थी 8 भुजाओं वाले गणेश की प्रतिमा, सिंदूर से होता है इनका अभिषेक


14 साल से पानीपुरी खिला रहे

मूल रूप से रायसेन जिले के देवरी में रहने वाले अंचल गुप्ता बीते 14 साल से कोलार में रह रहे हैं और तभी से लोगों को पानीपूरी खिला रहे हैं। अंचल बताते हैं कि, सामान्य दिनों में वो करीब 5 हजार पानीपूरी की बिक्री किया करते हैं।उनके हाथ से बनी पानीपूरी कोलार क्षेत्र में खासा पसंद की जाती है। उन्होंने कहा कि, बेटी के जन्म की खुशियां अपने ग्राहकों के साथ साथ शहर के लोगों के साथ बांटने से इसका आनंद कई गुना बढ़ गया है।

कच्ची सड़क बनी मुसीबत, घायलों को खाट पर ले जाना पड़ता है अस्पताल - देखें Video