
आमिर खान से विज्ञापन कराने पर इतना नाराज हुआ युवक, बंद किया बैंक अकाउंट
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को बैंक के विज्ञापन में लेने से अतना नाराज हुआ कि, उसने उसी बैंक का अकाउंट ही बंद करा दिया। बैंक के उस कस्टमर का नाम कृष्णा राठौड़ बताया जा रहा है। युवक ने कहा- 'जो देश में अपने आपको असुरक्षित बताता हो, जो अपनी पत्नी की सुरक्षा भी न कर सका हो, उस व्यक्ति से बैंक ने अपना विज्ञापन कराकर लाखों ग्राहकों के मन में संशय पैदा कर दिया है। मैरे मन में संशय है कि, अब उस बैंक में मेरा पैसा कैसे सुरक्षित रहेगा। इसलिए एक सच्चा हिंदू होने के नाते मैंने अपना अकाउंट बंद करा दिया।'
बैंक में अकाउंट क्लोज कराने वाले युवक कृष्णा राठौड़ के अनुसार, 'मैंने सिर्फ उस बैंक से खुद ही अकाउंट क्लोज नहीं किया है, बल्कि लोगों से अपील भी की है कि, वो भी अपना बैंक अकाउंट बंद कराएं। क्योंकि, देश सर्वोपरि है। जो लोग देश विरोधी बातें करते हैं, उनका बहिष्कार होना चाहिए। फिर भले ही वो किसी भी रूप में क्यों न हो।
यही नहीं, युवक ने आगे कहा कि, बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने साल 2015 में अपने एक बयान में कहा था कि, देश में असहिष्णुता के माहौल के चलते उन्हें और उनकी पत्नी को भारत में रहने से डर लगता है। जबकि, भारत में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित हैं। हालांकि, आमिर खान अपनी पत्नी की भी सुरक्षा नहीं कर सके और उनका तलाक हो गया। ऐसे में आमिर खान पर विश्वास करना ठीक नहीं।'
लोगों का बैंक से उठ रहा विश्वास- राठौड़
राठौड़ के अनुसार, 'बैंक का व्यवहार ग्राहकों के विश्वास पर चलता है, लेकिन अब जिस तरह से आमिर खान उस बैंक का विज्ञापन कर रहे हैं, उससे बैंक को फायदा होने की बजाय नुकसान हो रहा है। क्योंकि, लोगों का लगातार बैंक से विश्वास उठता जा रहा है। वहीं, बैंक ग्राहकों के करोड़ों रुपये देकर आमिर खान से विज्ञापन करा रही है, जो कतई ठीक नहीं है। इसलिए लोगों को भी इस बारे में सोचना चाहिये। आपको बता दें कि, इससे पहले प्रदेश के ही रतलाम में भी एक ग्राहक ने आमिर खान द्वारा कराये जा रहे एड के कारण बैंक से अपनी एफडी तोड़ ली थी।
कच्ची सड़क बनी मुसीबत, घायलों को खाट पर ले जाना पड़ता है अस्पताल - देखें Video
Published on:
13 Sep 2021, 7:01 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.