9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GIS 2025 Live : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अबतक 30 लाख 77000 करोड़ का निवेश आया

MP Global Investor Summit Live : भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का आज समापन दिवस है। 02 दिवसीय समिट में 50 से ज्यादा देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि और प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए हैं। समिट में सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 18 नई औद्योगिक नीतियों का अनावरण होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Global Investor Summit 2025

MP Global Investor Summit Live :

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानव संग्रहालय में सोमवार से शुरु हुए दो दिवसीय ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आज मंगलवार को समान दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) का शुभारंभ किया गया था, जिसमें आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। समिट के समापन के मौके पर शाह एमपी में निवेश करने वाले निवेशकों से चर्चा भी करेंगे। दो दिवसीय समिट मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर केंद्रित है। समिट में देश विदेश कई कई बड़े उद्योगपति और विदेशी प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। आइये जानें समित से जुड़े पल पल के अपडेट्स…।

प्रमुख घटनाएँ

2025-02-26 08:52:12 am

2025-02-25 05:24:37 pm

एमपी में अबतक 30 लाख 77000 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समिट को संबोधित करते हुए कहा- अब तक राज्य सरकार के पास 30 लाख 77000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आ चुके हैं।

2025-02-25 05:23:41 pm

MP Global Investor Summit Live : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शाह का स्वागत

मानव संग्रहालय में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने पहुंच गए हैं। यहां प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने उनका जमकर स्वागत किया। मंच पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमित शाह को महाकाल का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

2025-02-25 05:14:22 pm

MP Global Investor Summit Live : भोपाल पहुंचे अमित शाह

MP Global Investor Summit Live

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। राजाभोज एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। अमित शाह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन सत्र में शामिल होने भोपाल पहुंचे हैं। इससे पहले अमित शाह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से ऊपर उठाकर विकासशील राज्य बनाया है। मैं जीआईएस में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि, कुछ ही देर में शाह समारोह में शामिल होंगे।

2025-02-25 02:33:29 pm

MP Global Investor Summit Live : GIS पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिए पत्रिका के सवालों के जवाब

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को मानव संग्रहालय में आयोजित GIS समिट में शामिल हुए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने पत्रिका द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने मध्य प्रदेश को कृषि प्रधान राज्य बताते हुए कहा- यहां कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। शिवराज ने कहा कि, जहां भी राज्य सरकार को केंद्र के मदद की जरूरत होगी उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पीएम की पाठशाला में शामिल न रहने पर उन्होंने अफसोस जताया। शिवराज ने कहा- ये प्रधानमंत्री की महानता है कि, वो सभी सांसद विधायकों से इस तरह संवाद करते हैं।

2025-02-25 02:21:15 pm

MP Global Investor Summit Live : आज भी सड़कों पर लंबा जाम, कलेक्टर भी फंसे

MP Global Investor Summit Live

समिट के दूसरे दिन भी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों पर सुबह से ही भारी जाम लगा हुआ है। देश विदेश से भोपाल आए निवेशक और डेलीगेट्स घंटों जाम में फंसकर आयोजन स्थल पहुंच पा रहे हैं। बताया जा रहा है आज का जाम कल के जाम से भी ज्यादा घातक है। आलम ये है कि, समागम में शामिल होने आ रहे भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी लंबे समय से जाम में फंसे हुए हैं।

2025-02-25 12:41:49 pm

MP Global Investor Summit Live : सीएम मोहन की घोषणा

MP Global Investor Summit

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन सेशन की शुरूआत हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन शहर बनाना है। उन्होंने भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटिन सिटी की अवधारणा लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इंदौर को मुंबई और बाकी शहरों को इंदौर बनाना है। पहले उद्योगों को जोड़ेंगे। फिर 25 साल बाद सब जोड़ देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर..।

2025-02-25 12:08:04 pm

MP Global Investor Summit Live : पहले दिन कई लाख करोड़ के MOU साइन

समिट के पहले दिन 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और एमओयू पर साइन हुए। इससे 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार के अवसर मिलेंगे। आज फिर कई लाख करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षण रिए जाएंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आज भी दिनभर कई बैठकें होंगी। सुबह 9:30 बजे प्रवासी मध्य प्रदेश समिट हुई। इसके बाद सुबह 10:30 बजे समिट हाल वन में टूरिज्म समिट हुई, समित हाल 2 में सुबह 11:30 बजे माइनिंग समिट, दोपहर 2 बजे से एमएसएमई और स्टार्टअप समिट, दोपहर 2:00 बजे से अर्बन डेवलपमेंट समिट होगी।

2025-02-25 10:41:02 am

MP Global Investor Summit Live : सीएम मोहन की राउंड टेबल बैठकें

कनाडा, पोलैंड और मल्टीनेशनल इन्वेस्टर्स के साथ दिनभर राउंड टेबल बैठकें होगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 11:15 बजे से 12:30 बजे तक निवेशकों के साथ 121 मीटिंग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सीएम डॉ मोहन इन्वेस्टर्स के साथ सेकंड राउंड की मीटिंग करेंगे।

2025-02-25 10:11:41 am

MP Global Investor Summit Live : GIS का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम 4 बजे भोपाल के राजाभोज विमानतल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहीं से शाम 4:20 से 04:30 अमित शाह एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन का दौरा करने पहुंचे। 4:30 बजे समापन सत्र हॉल में आगमन होगा। 4:30 से 04:32 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, शाह का स्वागत करेंगे। 4:32 से 4:37 बजे मुख्य सचिव अनुराग जैन फॉरवर्ड मध्य प्रदेश पर प्रजेंटेशन देंगे। शाम 4:37 से 04:40 बजे 'मध्य प्रदेश- अनंत संभावनाएं' पर वीडियो प्रसारण और 04:40 से 05:00 बजे प्रमुख उद्योगपतियों का संबोधन होगा। 5 से 05:10 बजे सीएम डॉ मोहन का समापन संबोधन होगा। इसके बाद 5:10 से 5:45 बजे अमित शाह संबोधन करेंगे। 5:45 से 5:50 बजे धन्यवाद संबोधन के बाद शाम 6:00 से 06:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग होगी।

2025-02-25 09:16:29 am

MP Global Investor Summit Live : समिट में दो घंटे रुकेंगे शाह

MP Global Investor Summit 2025 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह GIS समिट के समापन सत्र में शामिल होंगे। अमित शाह करीब दो घंटे मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे निवेशकों से चर्चा भी करेंगे।