
Gold prices
भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर से चहल-पहल दिखने लगी है, इसका कारण सोने के रेट में आई गिरावट है। बता दें कि कोरोना काल के दौरान 25 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन की वजह से भोपाल का सराफा बाजार बंद था। वहीं दूसरी ओर अगस्त के महीने में सोने के रेट बहुत ज्यादा बढ़ गए था। उस दौरान सोना 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (23 कैरेट) तो चांदी 70 हजार रुपये प्रतिकिलो थी, लेकिन डेढ़ माह के अंदर अब इनके रेट में गिरावट आई है।
फिर से दिखने लगी भीड़
अब सोना 7300 प्रति 10 ग्राम और चांदी 12 हजार रुपये प्रतिकिलो तक सस्ती हुई है। वैश्विक बाजार में आई गिरावट के कारण कीमतें कम हुई हैं, जिसके बाद स्थानीय सराफा बाजार में लोगों एक बार फिर से लोगों की भीड़ दिखने लगी है। नवबंर माह में दिवाली के बाद पूरे साल कोरोना के चलते रुकी हुए विवाह समारोह फिर से होने जा रहे हैं, जिसके चलते लोग फिर से सोने की खरीदारी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भाव में और कमी होने की संभावना है।
अभी और होगी गिरावट
सराफा व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का कहना है कि कोरोना काल में बड़े निवेशकों ने बैंकों में जमापूंजी को सोना-चांदी में निवेश कर दिया था। इस कारण मांग बढ़ गई थी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाव में तेजी आ गई थी, लेकिन बाद में भाव में गिरावट होने लगी। भाव घटने से बाजार में ग्राहकी बढ़ी है। लोग अब सोना-चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। राजधानी भोपाल में आज का सोने का रेट 50700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58000 रुपये प्रति किलो है।
Published on:
29 Sept 2020 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
