16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण हादसे में ‘गोल्ड बाबा’ की दर्दनाक मौत, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए

हादसे में जान गवाने वाले शख्स की शहर में 'गोल्ड बाबा' नाम की एक मोबाइल शॉप है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
road accident death gold baba shop owner

भीषण हादसे में 'गोल्ड बाबा' की दर्दनाक मौत, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए

ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण यहां आए दिन सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं तो वहीं दर्जनों अपनी जान भी गवा रहे हैं। इसी कड़ी में दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ा एक मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार दो कारों की आमने सामने से सीधीं भिड़ंत हो गई।

इस सीधी भिड़ंत में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है, जबकि घटना के कारणों की जांच भी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- अवैध गैस रिफिलिंग के चलते गोडाउन में भीषण आग, एक-एक करके फटे 25 सिलेंडर, धमाकों से दहला शहर, VIDEO

बताया जा रहा है कि ये भीषण सड़क दुर्घटना शहर के एमपी नगर थाना इलाके में घटी है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार दौड़ती कारों के बीच आमने सामने की भिड़ंत के बाद एक कार गड्ढे की तरफ पलट गई, जिसमें सवार शख्स की हादसे मे मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि, हादसे में जान गवाने वाले शख्स की 'गोल्ड बाबा' के नाम से शहर में एक चर्चित मोबाइल की दुकान है। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।