scriptGold Price Today : मध्यप्रदेश में सोना सस्ता, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के आज के भाव | gold rate gold price in madhya pradesh today updates | Patrika News

Gold Price Today : मध्यप्रदेश में सोना सस्ता, 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के आज के भाव

locationभोपालPublished: Mar 27, 2021 02:26:12 pm

Submitted by:

Manish Gite

Gold Rate in madhya pradesh Today : मध्यप्रदेश के चार बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव देखें।

Gold Price Today : मध्यप्रदेश में सोने के भाव, 24 कैरेट और 22 कैरेट की सोने की कीमतें

Gold Price Today : मध्यप्रदेश में सोने के भाव, 24 कैरेट और 22 कैरेट की सोने की कीमतें

 

भोपाल। (Gold Rate in madhya pradesh) वैश्विक बाजार में गिर रहे सोने के भाव का असर मध्यप्रदेश के शहरों में भी पड़ रहा है। सोने के भाव लगातार कम हो रहे हैं। शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 45490 पर हैं। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 42120 रुपए है। मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में शनिवार को भी सोने के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

 

मध्यप्रदेश (Gold Rate in madhya pradesh) में पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भावों में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को (27 match 2021 ) को भी सोने के भाव में (gold price in madhya pradesh) अंतर देखा गया। प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर बड़े शहर हैं जहां सोने-चांदी का बड़ा कारोबार होता है। इन शहरों में सोने के भावों में आंशिक अंतर होता है। जो क्षेत्र के हिसाब से निर्भर करता है। प्रदेश में अधिकतर लोग सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनवाते हैं। इसी के आधार पर कीमतें भी तय होती हैं। सराफा बाजारों में सोने की वर्तमान कीमतों के साथ ही उसकी शुद्धता, मैकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर घट-बढ़ जाती है।

 

आइए जानते हैं सोने के भाव की ताजा स्थिति…।

 

इंदौर सराफा बाजार में सोने के भाव

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सराफा बाजार इंदौर में शनिवार को 24 कैरेट सोने के भाव 45490 रुपए और 22 कैरेट सोने के भाव 42120 रुपए प्रति ग्राम पर रहे। यह भाव आने वाले दो दिनों तक स्थिर रह सकते हैं। जबकि शनिवार सुबह तक 24 कैरेट के भाव 46310 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं 22 कैरेट के दाम 42380 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

 

GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat₹ 4212₹ 33696₹ 42120
24 Carat₹ 4549₹ 36392₹ 45490

भोपाल सराफा बाजार में सोने के भाव

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। आइए जानते हैं ताजा भाव।
GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat₹ 4212₹ 33696₹ 42120
24 Carat₹ 4549₹ 36392₹ 45490

ग्वालियर सराफा बाजार में सोने के भाव

GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat₹ 4215₹ 33720₹ 42150
24 Carat₹ 4548₹ 36384₹ 45480

जबलपुर सराफा बाजार में सोने के भाव

GOLD1 GRAM8 GRAM10 GRAM
22 Carat₹ 4216₹ 33728₹ 42160
24 Carat₹ 4550₹ 36400₹ 45500

एक सप्ताह में कब कितना हुआ बदलाव

DATE 22 CT (1 GRAM) 24 CT (1 GRAM) 22CT (8 GRAM) 24CT (8 GRAM)
26-Mar-21 Rs. 4238 RS. 4631 Rs. 33907 Rs. 37048
25-Mar-21 Rs. 4252 Rs. 4645 Rs. 34016 Rs. 37160
24-Mar-21 Rs. 4254 Rs. 4647 Rs. 34032 Rs. 37176
23-Mar-21 Rs. 4250 Rs. 4643 Rs. 34000 Rs. 37144
22-Mar-21 Rs. 4234 Rs. 4627 Rs. 33872 Rs. 37016
21-Mar-21 Rs. 4272 Rs. 4665 Rs. 34176 Rs. 37320
20-Mar-21 Rs. 4272 Rs. 4665 Rs. 34176 Rs. 37320

सोना खरीदने के लिए अच्छा समय

पिछले सप्ताह 20 मार्च की बात करें तो मध्यप्रदेश में सोने के दाम 46650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इसके बाद दाम धीरे-धीरे कम होने लगे। जबकि 26 मार्च तक यह भाव 46310 पर पहुंच गए। जबकि एक ग्राम सोने का भाव 4631 पर था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने के भाव में और कमी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह समय सोना खरीदने के लिए अच्छा है। इसमें निवेश किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो