12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Narmada Story में MP की IPS अधिकारी Simala Prasad, रील में भी अपराधों पर कसेंगी शिकंजा

The Narmada Story Released: मध्य प्रदेश की IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद लीड रोल में नजर आएंगी, एमपी के दर्शकों को बेसब्री से था फिल्म का इंतेजार

2 min read
Google source verification
The Narmada Story

The Narmada Story Film Released today: मध्य प्रदेश की IPS अधिकारी मुख्य भूमिका में अपराध पर कसेंगी शिकंजा। (फोटो: IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद इंस्टाग्राम अकाउंट )

The Narmada Story film Release today: मध्य प्रदेश समेत देश भर के सिनेमाघरों में आज द नर्मदा स्टोरी फिल्म रिलीज होगी। क्राइम थ्रिलर बेस्ड इस फिल्म में मध्य प्रदेश की IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि सिमाला प्रसाद पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा नर्मदापुरम के रहने वाले स्थानीय कलाकार भी

फिल्म की कहानी को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फिल्म (The Narmada Story) महज एक क्राइम थ्रिलर बेस्ड फिल्म नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण के साथ ही, लापता लड़कियों के मामलों और मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आपराधिक नेटवर्क पर आधारित क्राइम ड्रामा भी है।

यहां जानें क्राइम ड्रामा

फिल्म The Narmada Story की कहानी आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। जिसमें नर्मदा रायकवार नाम की एक महिला पुलिस अधिकारी जिसकी भूमिका रियल लाइफ में IPS अधिकारी सिमाला प्रसाद ने निभाई है। फिल्म में वह एक ऐसे मामले की जांच करती नजर रही हैं, जिसमें लड़कियां गायब हो रही हैं। इसी दौरान एक पुलिस अधिकारी के भी रहस्यमयी तरीके से गायब होने की खबर आती है। जांच आगे बढ़ने पर अपराध, भ्रष्टाचार और कई छिपे हुए रहस्यों की परतें खुलती हैं।

फिल्म में एमपी का ये महत्वपूर्ण मुद्दा भी

फिल्म का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू भी है, इसमें एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी का संघर्ष दिखाया गया है। जब अपराधी उसकी बेटी को निशाना बनाते हैं, तो वह उनसे डरती नहीं बल्कि मुकाबला करती नजर आ रही है। बाद में इस आदिवासी महिला की लड़ाई और महिला पुलिस अधिकारी की जांच दोनों एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं।

क्या फिल्म रियल लाइफ स्टोरी है?

निर्माताओं और निर्देशक का कहना है कि फिल्म वास्तविक पुलिस घटनाओं और ग्रामीण भारत की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। लेकिन यह किसी एक विशेष केस की हूबहू कहानी नहीं है। इसमें कई वास्तविक अनुभवों और घटनाओं के तथ्यों को जोड़ा गया है।

फिल्म में अन्य मुख्य कलाकार के रूप में रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि वर्मा, जरीना वहाब, एमपी के स्थानीय कलाकार अश्विनी कलसेकर नजर आएंगे।

बता दें कि बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली सिमाला प्रसाद ने पहले ही अटैम्प्ट में UPSC क्रैक कर लिया था। इससे पहले भी वे वह अलिफ और नक्काश जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में bs पुलिस अप महानिरीक्षक (DIG) महिला सुरक्षा पद पर तैनात हैं।