16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के 15 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब महीने के पहले दिन ही मिलेगी सैलरी

आपको बता दें कि प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्सर यही शिकायत करते देखा जाता था कि सैलरी अब तक नहीं मिली, सैलरी हर महीने लेट हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
salary.jpg

मप्र के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को शिवराज सरकार ने एक और खुश खबरी दी है। अब तक सैलरी लेट आने से परेशान इन कर्मचारियों और अधिकारियों के खातों में अब हर हाल में समय पर और महीने के पहले ही दिन यानी एक तारीख को ही सैलरी दी पहुंचा दी जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अक्सर यही शिकायत करते देखा जाता था कि सैलरी अब तक नहीं मिली, सैलरी हर महीने लेट हो रही है।

खासकर जिलों से शिकायतें आ रही थीं कि वेतन ५ से 10 तारीख को दिया जा रहा है। चुनावी साल में इस शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया और संभागायुक्त और कलेक्टरों को निर्देश दिए। किसी भी सूरत में लेट न हो सैलरी प्रमुख राजस्व आयुक्त ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों से कहा है कि आहरण-संवितरण अधिकारी (डीडीओ) को निर्देशित करें कि कर्मचारियों को वेतन देने में किसी भी सूरत में देरी नहीं होना चाहिए। 15 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा प्रदेश में नियमित, संविदा, स्थाईकर्मी सहित अन्य सभी संवर्गों को मिलाकर कुल 15 लाख कर्मचारी हैं।