4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : आधे दिन काम करके भी मिलेगा पूरा वेतन, आदेश जारी

1 नवंबर 2022 यानी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन ही काम किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
News

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर : आधे दिन काम करके भी मिलेगा पूरा वेतन, आदेश जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आगामी 1 नवंबर 2022 यानी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन ही काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 1 नवंबर को सभी अदिकारी कर्मचारियों को हॉफ डे देने की घोषमा की है। यानी दफ्तरों में सिर्फ आधे दिन ही काम चलेगा। इस संबंध में GAD MP ने आज यानी 29 अक्टूबर को आदेश भी जारी कर दिये हैं। सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित करने के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव मेहताब सिंह द्वारा जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि, इस बार मध्य प्रदेश अपना 67वां स्‍थापना दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहा है। सप्‍ताहभर से विभिन्‍न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित होंगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने हर निकाय में हर्षोल्‍लास के साथ स्‍थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। खासकर 3 नवंबर को सभी निकायों में अभियान चलाकर साफ-सफाई और सार्वजनिक स्‍थलों पर प्रकाश व्‍यवस्‍था होगी। सिंह ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन की भागीदारी में संबंधित विभागों के सहयोग से हर वार्ड में कार्यक्रम किए जाएं। खासतौर पर बच्चियों से संबंधित खेल गतिविधियां हर वार्ड में जरूर हों।

यह भी पढ़ें- CM शिवराज का बड़ा ऐलान : युवाओं को अपनी गारंटी पर 50 लाख तक का लोन देगी सरकार


स्‍थापना दिवस सप्ताह में होंगी ये प्रतियोगिताएं

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के अनुसार, प्रदेश के स्‍थापना दिवस पर 1 से 7 नवंबर तक नगर, वार्ड और जोन में विभिन्‍न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं की जाएंगी। खासतौर पर 3 नवंबर को खेल और युवा कल्‍याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा जिला प्रशासन के सहयोग से नगरीय विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम किए जाएं। इनमें स्‍वच्‍छता, सजावट, रंगोली केंद्रित गतिविधियां कराई जाएंगी। महापुरुषों की प्रतिमाओं, ऐतिहासिक स्‍मारकों और प्रमुख बाजारों में सफाई होगी। हर निकाय के समस्‍त महत्‍वपूर्ण स्‍थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलन होंगे। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों में खेल और स्‍थानीय व्‍यंजनों की प्रति‍योगिताएं भी होंगी।

यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के काम की खबर,बिलों में मिल रही है छूट, जानिए कैसे?

यह भी पढ़ें- टिकट के बावजूद TC ने यात्री से की बदतमीजी, मांगी रिश्वत, जबरदस्ती माफीनामा भी लिखवाया

अब युवाओं को मिलेगा 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन, सरकार देगी गारंटी, देखें वीडियो