मध्यप्रदेश में एक ओर जहां धार्मिक शहरों में शराबबंदी लागू की जा रही है वहीं दूसरी ओर इसे सस्ता भी किया जा रहा है। प्रदेश की आबकारी नीति में बड़ा बदलाव हो रहा है। राज्य सरकार अपना राजस्व बढ़ाने के लिए यह कवायद कर रही है। सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराब बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का घाटा होगा जिसकी पूर्ति के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।