17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन सौ करोड़ में बनेगा भव्य सलकनपुर देवी लोक, दो साल में बदल जाएगी सूरत

सलकनपुर देवी लोक के अधिकांश काम दो साल में पूरे कर लिए जाएंगे। कई काम तो पूरे हो चुके हैं।
2 min read
Google source verification
salkanpur_devi_lok.png

सलकनपुर देवी लोक के अधिकांश काम दो साल में पूरे

भोपाल. महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर देवी लोक बनाया जा रहा है। इसके लिए देवी लोक महोत्सव मनाया जाएगा। 29 मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक के इस तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान सलकनपुर देवी धाम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर देवी लोक की आधारशिला रखेंगे। आइए इस मौके पर हम आपको सलकनपुर देवी लोक के अंतर्गत होनेवाले महत्वपूर्ण कार्यो और इसकी खासियत के बारे में बताते हैं—

एमपी में आस्था का प्रमुख केंद्र सलकनपुर देवी धाम सीहोर जिले में स्थित है। सलकनपुर देवी लोक के रूप में यहां की पूरी तस्वीर बदली जा रही है। मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। मंदिर काॅम्प्लेक्स भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। नया रोप वे लगाया जा रहा है। यहां नवदुर्गा कॉरिडोर, चौसठ योगिनी प्लाजा भी बनाया जा रहा है। सलकनपुर देवी लोक के अधिकांश काम दो साल में पूरे कर लिए जाएंगे। कई काम तो पूरे हो चुके हैं।

सलकनपुर देवी लोक के अंतर्गत करीब 3 सौ करोड़ के काम किए जाएंगे। नवदुर्गा कॉरिडोर,चौसठ योगिनी प्लाजा और अन्य सुविधाओं पर 97 करोड़ खर्च किए जाएंगे। मंदिर और काम्पलेक्स में 15 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे। पाथ-वे, विजिटर काॅम्प्लेक्स (मणिदीप), पार्किंग, सामुदायिक काॅम्प्लेक्स आदि सुविधाओं पर 70 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 70 करोड़ से नया और आधुनिक रोपवे बन रहा है जोकि 2025 तक चालू हो सकता है।

यहां फाउंटेन ऑफ लाइट भी लगाया जाएगा। टॉयलेट ब्लॉक, प्रवेश द्वार, ड्राइवर डोरमेटरी भी बनाए जा रहे हैं। सलकनपुर पहाड़ी के नीचे दुकानें बनाई जा रही हैं। यहां 102 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी कामों पर करीब 44 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

देवी लोक में महाविद्या थीम पर झांकियां बनाई जाएंगी। माता महाकाली, छिन्नमस्तका, मां तारा, माता बगला, भुवनेश्वरी, मातंगी, भैरवी, धूमावती आदि की झांकियां बनेंगी। मुख्य मंदिर को अब लाल पत्थरों से सजाया जाएगा। इनमें से ज्यादातर काम 2025 में अप्रेल माह तक पूरे किए जाने हैं।