GIS 2025: भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का भव्य आयोजन राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन से की। उन्होंने मित्र देशों के राजदूतों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। सीएम ने समिट में आए सभी निवेशकों को शुभकामनाएं दीं और मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। यह समिट राज्य के आर्थिक विकास को गति देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रही है।