
CM राइज स्कूल में एडमिशन और फीस को लेकर गाइडलाइन जारी, इस क्लास तक मुफ्त रहेगी पढ़ाई
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार के लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सीएम राइज स्कूलों में एडमिशन और फीस को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। याद हो कि, इस संबंध में कई स्कूल संचालकों द्वारा इस बारे में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई थी। ऐसे में छात्र या उनके अभिभावकों को संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वैबसाइट से चैक कर सकते हैं।
आयुक्त लोक शिक्षण ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि, गर्ल्स स्कूल, बॉयज स्कूल के साथ साथ को-एड स्कूल तीनों में ही छात्र-छात्राओं को एडमिशन दिया जाएगा। आरटीई के तहत पहली से 8वीं कक्षा तक में पढ़ाई निशुल्क रहेगी। इसके बाद कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए पहले से तय सामान्य शुल्क या स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा तय किया गया शुल्क लिया जा सकेगा। फीस को लेकर कई स्कूलों के प्राचार्य ने विभाग से जानकारी की मांग की थी।
CM शिवराज ने की थी घोषणा
आपको बता दें कि, बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बी इस संबंध में घोषणा की थी कि, मध्य प्रदेश के सीएम राइज स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी। जबकि, मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक एक न्यूनतम निर्धारित फीस ली जाती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौखिक रूप से फीस लिए जाने की व्यवस्था स्थापित कर दी थी, लेकिन सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य ने लिखित स्पष्ट दिशा निर्देशों की मांग की थी।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो
Published on:
26 Jun 2022 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
