28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच बढ़ रहा है कोरोना, यहां सामने आए सबसे ज्यादा पॉजिटिव

अलग-अलग जिलों में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 481 हो गई है, जिनमें से कई को होम आइसोलेशन में तो कई संक्रमितों को अस्पताल में रखकर इलाज किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Jun 2022, 1:51 PM IST

News

स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच बढ़ रहा है कोरोना, यहां सामने आए सबसे ज्यादा पॉजिटिव

भोपाल. मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के प्रचार की दूम के बीच एक बार फिर कोरोना ने सूबे के कई जिलों में रफ्तार पकड़नी शुरु कर दी है। प्रदेशभर में बीते 24 घंटों के दौरान 61 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 481 हो गई है, जिनमें से कई को होम आइसोलेशन में तो कई संक्रमितों को अस्पताल में रखकर इलाज किया जा रहा है। वहीं, कोरोना की पिछली तीनों लहरों के दौरान अभी तक 10 लाख 46 हजार 960 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

आपको बता दें कि, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में 6,434 संदिग्धो के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 61 लोगों के संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। नए कोरोना पॉजिटिव लोग मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हैं। बालाघाट में 1, भोपाल में सबसे अधिक 18, डिंडोरी में 2, ग्वालियर में 3, हरदा में 2, होशंगाबाद में 1, इंदौर में 13, जबलपुर में 6, कटनी में 3, नरसिंहपुर में 4, रायसेन में 2, राजगढ़-रतलाम में 1-1, सागर में 1, उज्जैन में दो और सिंगरौली में 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। हालांकि, राहत की बात ये है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 62 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी फिलहाल एक फीसदी के आसपास बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- जबतक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तबतक अंग्रेजों के जीन्स खत्म नहीं होंगे


12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगवाएं वैक्सीन- स्वास्थ विभाग

मध्य प्रदेश में कोरोना के टीकाकरण पर भी लगातार जोर दिया जा रहा है। प्रदेश का स्वास्थ विभाग, 12 से 14 वर्ष के बच्चों के माता-पिता से वैक्सीन का डोज लगवाने की अपील की जा रही है। अब तक तीनों डोज मिलाकर 12 करोड़ से ज्यादा टीके लग चुके हैं। इसके अलावा 12 से 14 वर्ष के बच्चों के मामले में 34 लाख 34 हजार 294 बच्चों ने टीके लगवा लिए हैं। टीकाकरण के जरिये प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि, चुनाव प्रचार के बीच राजनीतिक दलों द्वारा अगर कोरोना नियमों की अनदेखी की गई तो प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के बेकाबू हालात देखने को मिल सकते हैं।

यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो