4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बना निवेशकों की पसंद, 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

Gwalior Telecom Manufacturing Zone: मुम्बई में ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बना निवेशकों के लिए आकर्षण का केन्द्र, सीएम मोहन यादव ने कहा विश्वस्तरीय टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा ग्वालियर।
2 min read
Google source verification
cm mohan yadav

gwalior telecom manufacturing zone attracts rs 1550 crore investment proposals, मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सीएम मोहन यादव (Source- mp jansampark)

CM Mohan Yadav Gwalior Telecom Manufacturing Zone: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मंगलवार (4 अगस्त) को मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर में स्थापित होने जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया। इस दौरान निवेशकों ने भी ग्वालियर में बन रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश के लिए रुचि दिखाई और 1550 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सीएम मोहन यादव के सामने रखे। इस दौरान सीएम ने कहा कि गत ढाई वर्ष में राज्य सरकार की उद्योग अनुकूल नीतियों-नियमों के कारण मध्यप्रदेश में लगभग हर क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश प्राप्त हुआ है। यह क्रम निरंतर जारी है।

टीएमजेड एक विशेष सौगात- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन एक नई और विशेष सौगात है, जो नई दिल्ली-एनसीआर से ज्यादा दूर नहीं है। बदलते दौर में राज्यों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाते हुए मध्यप्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में एमएसएमई, विनिर्माण, इंजीनियरिंग, रक्षा उत्पादन, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अनेक क्षेत्रों में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। ‘मेक इन एमपी’ और ‘मेड इन एमपी’ जैसे अभियान उद्योग जगत का व्यापक विश्वास अर्जित करने में सफल रहे हैं।

'एमपी को मिल रहा देश-विदेश के निवेशकों का विश्वास'

सीएम मोहन यादव ने हा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक निवेश अनुकूल और आकर्षक नीतियां लागू की हैं। इन नीतियों से मध्यप्रदेश को देश-विदेश के निवेशकों का अभूतपूर्व विश्वास प्राप्त हुआ है और बड़े पैमाने पर निवेश प्रस्ताव मिले हैं। उद्योग जगत का यह विश्वास प्रदेश की पारदर्शी नीतियों और सुशासन का सबसे बड़ा प्रमाण है। मध्यप्रदेश सभी सेक्टर्स में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश-दुनिया के निवेशकों का भरोसा हमारे साथ है। भारत और दुनिया की सबसे सस्ती बिजली मध्यप्रदेश में मिलती है। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कौशल युक्त श्रमिक मध्यप्रदेश में उपलब्ध हैं। अगर रोजगार आधारित उद्योग शुरू किये जाएं तो सरकार 5 से 10 साल तक वेतन में भी सहयोग प्रदान करती है।'

एमपी आइये, हमारे विकास के सहभागी बनिए- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी विशेषता केवल उसकी भौगोलिक स्थिति नहीं, बल्कि निवेशकों के प्रति सरकार की साझेदारी की भावना है। राज्य सरकार उद्योगों को केवल स्थापित नहीं कराती, बल्कि उनके दीर्घकालिक विकास और विस्तार में भी सहभागी बनती है। यही कारण है कि प्रदेश के औद्योगिक पार्कों और क्लस्टर्स को निवेशकों का लगातार उत्कृष्ट प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन दूरसंचार उद्योग के लिए आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर आपूर्ति श्रृंखला और वैश्विक स्तर की विनिर्माण सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा भारत की डिजिटल और औद्योगिक प्रगति को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से कहा मध्यप्रदेश आइए, हमारे विकास के सहभागी बनिए और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइए।