4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी बीजेपी में जल्द गिर सकता है ‘विकेट’, दिल्ली पहुंचे दतिया के भितरघातियों के सबूत

Datia Conflict- बीजेपी में दतिया के भितरघातियों पर गिरेगी गाज, आलाकमान को भेजे सबूत, जल्द हो सकती है कार्रवाई
2 min read
Google source verification
दतिया में भितरघात पर एमपी बीजेपी में जल्द गिर सकता है विकेट

दतिया में भितरघात पर बीजेपी में जल्द गिर सकता है विकेट- Demo pic

MP BJP- दतिया उपचुनाव में हार से एमपी बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 6016 वोटों से जीत हासिल की है। दतिया विधानसभा के लिए उपचुनाव की सोमवार को हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी को जहां 66757 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के खाते में 60741 वोट आए। पार्टी अपने दिग्गज नेता, पूर्व मंत्री व दतिया के 3 बार विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी हार गई। कहा जा रहा है कि दतिया में 'कमल' का खेल भितरघात ने बिगाड़ा है। हार से क्षुब्ध बीजेपी ने इनपर कार्रवाई की तैयारी भी शुरु कर दी है। दतिया के भितरघातियों के सबूत दिल्ली भेज दिए गए हैं। जल्द ही कोई विकेट गिर सकता है। बताया जा रहा है कि दतिया में जिन भाजपाइयों ने उपचुनाव में कांग्रेस की मदद की उनकी सभी गतिविधियां की वीडियो रिकार्डिंग स्थानीय नेताओं के पास मौजूद है। ये सबूत दिल्ली भेज दिए हैं।

विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद पीसीसी में कांग्रेस ने 'मेलोडी सेलिब्रेशन' मनाया। नेताओं ने मेलोडी चॉकलेट खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। सभी कार्यकर्ताओं को मेलोडी चॉकलेट बांटी गईं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पत्रकार वार्ता के बाद हाथ मिलाकर एकजुटता दिखाई।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता की थी। दोनों दलों के नेताओं ने दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार को मप्र ही नहीं, पूरे देश में बदलाव की नई शुरुआत बताया। दोनों दलों ने दावा किया कि दतिया की ऐतिहासिक जीत केवल एक उपचुनाव की जीत नहीं, बल्कि 2028 में मध्यप्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की मजबूत नींव है। मप्र कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि आज किसान महंगी खाद, बीज और बढ़ती खेती की लागत से परेशान है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और लोग भाजपा से त्रस्त हो चुकी है।

कांग्रेस जहां जश्न मनाने में लगी है वहीं बीजेपी में हार के कारणों की समीक्षा शुरू हो गई है। दतिया में पार्टी की हार की सबसे मुख्य वजह भितरघात बताई जा रही है। कांग्रेस के नेता भी प्रकारांतर से इसकी तस्दीक कर रहे हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी में जिनकी टिकट कटी, उन्होंने हमारी जीत में मदद की। दतिया के विजयी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भी साफ कहा कि बीजेपी में भितरघात हुआ है। दतिया के कई भाजपा नेताओं ने हमें समर्थन दिया और सहायता की।

अनुशासन तोड़नेवालों पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी

उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद दतिया से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी इशारों में भितरघात की आशंका व्यक्त कर दी थी। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अनुशासन तोड़नेवालों पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी।सारे सबूत दिल्ली भेजे

दतिया के भितरघातियों पर कार्रवाई की तैयारी भी हो गई है। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक चुनाव प्रचार के दौरान किसने, क्या किया, आलाकमान को इसकी पूरी भनक है। भितरघातियों की सभी गतिविधियां के डिजिटली साक्ष्य उपलब्ध हैं। सारे सबूत दिल्ली भेजे जा चुके हैं। सूत्र का कहना है कि ​जल्द ही कोई ‘विकेट’ गिर सकता है।