4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइम से एग्जाम नहीं करा पा रहा MPESB, जनवरी से अबतक 4 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें बदली

MPESB : परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बावजूद लगातार तारीखों में बदलाव किया जा रहा है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। इससे छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
2 min read
Google source verification
MPESB

MPESB (टाइम से एग्जाम नहीं करा पा रहा एमपीईएसबी Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) समय पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित नहीं कर पा रहा है। परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बावजूद लगातार तारीखों में बदलाव किया जा रहा है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। बार - बार परीक्षा स्थगित होने से प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक परेशानी उन अभ्यर्थियों को हो रही है जो दूसरे जिलों से परीक्षा देने आते हैं और पहले से यात्रा और ठहरने की व्यवस्था कर चुके होते हैं।

ताजा मामला समूह-2 उप समूह-1 के अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 का है। ये परीक्षा पहले 5 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन कर्मचारी चयन मंडल ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इसकी नई तिथि 17 सितंबर घोषित कर दी। इससे हजारों अभ्यर्थियों का तैयारी का पूरा शेड्यूल बदल गया।

इससे पहले भी बढ़ चुकी है तारीख

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब एमपीईएसबी ने परीक्षा की तारीख बदली हो। इससे पहले समूह - 01 उप समूह - 02 संयुक्त भर्ती परीक्षा -2025 को 10 फरवरी 2026 से बढ़ाकर 17 फरवरी कर दिया गया। ग्रुप - 2 और सब ग्रुप - 3 भर्ती परीक्षा भी दो बार आगे बढ़ाई गई। पहले इसकी तारीख 15 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे बाद में 23 जनवरी और फिर 28 जनवरी कर दिया गया। इसी तरह वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा भी 4 जून से बढ़ाकर 20 जून कर दी गई थी। भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रहे बदलाव से अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति प्रभावित हो रही है। कई प्रतियोगी छात्र एक साथ कई परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

फैक्ट फाइल

-4 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जनवरी से अब तक बदली गईं।
-16 भर्ती परीक्षाओं की रूपरेखा एमपीपीएससी ने घोषित की है।
-कई परीक्षाओं के नोटिफिकेशन अभी भी लंबित हैं।
-वर्ग-1 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 की प्रस्तावित सूची में शामिल नहीं है।