
Haj Yatra 2024
हजयात्रा 2024 में प्रदेश के 9147 लोगों ने हज के लिए आवेदन किए गए थे। जबकि सेंट्रल हज कमेटी से 6750 का कोटा मिला था। डिजीटल प्रक्रिया के तहत इनका चयन कर प्रतीक्षा सूची तैयार की गई। इसमें 2397 लोग शामिल हैं। चुने जा चुके उम्मीदवारों में से अगर कोई यात्रा निरस्त करता है तो इन्हें मौका मिलेगा। कोटा बढऩे पर भी इसी सूची से नामों का चयन होगा। हज कमेटी से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार कई राज्यों में हज कोटा से कम आवेदन हुए हैं।
35,005 लोग निजी ऑपरेटरों के द्वारा
हजयात्रा 2024 के लिए भारत से कुल 1,75,025 श्रद्धालुओं का कोटा निर्धारित किया गया है। इसमें हज समिति के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए 1,40,020 सीटें आरक्षित की गई हैं, जबकि 35,005 हाजी निजी ऑपरेटरों के जरिये हज के लिए जाएंगे।
हज खर्च और इंतजामों में कमी बनी कारण
मोहम्मद तौफीक ने बताया कि हज खर्च बढ़ गया है। पिछले साल हज इंतजामों में कोताही बरती थी। काफी लोग परेशान हुए। संख्या में कमी आने का यह कारण है। सुधार के लिए सेंट्रल हज कमेटी को मांग रखी है।
हज कोटा और चुनाव का निधार्रण सेंट्रल हज कमेटी से होता है। कोटा बढऩे पर प्रतीक्षा सूची से नामों का चयन होगा। प्रदेश से 6750 लोगों का अभी हज यात्रा के लिए चयन हुआ है। मसूद अहमद, सचिव राज्य हज कमेटी
Published on:
04 Mar 2024 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
