
astrology
भोपाल। सामुद्रिक शास्त्र को धर्म ग्रंथों में माना जाता है सबसे बड़ी विद्या, जिसके द्वारा मनुष्य की चाल ढाल, रंग-रूप, उसकी आकृति और शारीरिक रचना के आधार पर उसके स्वभाव और चरित्र को स्पष्ट जाना जा सकता हैं, लेकिन इसका सिद्धांत और संग्रह इतना विस्तृत है कि किसी एक व्यक्ति का इसे पूरी तरह समझ पाना वाकई बहुत कठिन है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें जिनके द्वारा आप किसी के भी व्यक्तित्व को पहचान सकते हैं...
1- तर्जनी उंगली सीधी है, टेड़ापन नहीं है और ना ही अंगूठे की तरफ झुकती हो तो, ऐसा व्यक्ति इरादे का पक्का, और दूसरो पर राज़ करने वाला होता है।
2- अगर मध्यमा उंगली सीधी है, टेड़ापन नहीं है और ना ही अनामिका या तर्जनी की तरफ ना झूकती हो तो ऐसा व्यक्ति सन्यास / उदासी को पसंद करने वाला, अलग-थलग रहने का आदि होता है।
3- अगर अनामिका उंगली सीधी है ... कहीं से भी टेड़ापन नहीं है और ना ही मध्यमा या कनिष्का की झूकती हो ऐसे व्यक्ति हुनरबाज होने के साथ स्वाभिमानी होते है।
4- अगर कनिष्का उंगली सीधी है कहीं से भी टेड़ापन नहीं है और ना ही इसका झुकाव अनामिका की तरफ हो रहा हो तो ऐसा व्यक्ति बोलने मे माहिर, दिमागी तौर पर बलवान होता है।
Published on:
19 Feb 2019 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
