
आज भी कई लोग नहीं जानते हाथ धोने का सही तरीका, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
भोपालः अकसर लोगों को बचपन में ही उनके माता पिता हाथ धोकर खाना खाने या कई खास कामों को करने की सीख देते हैं। ये न सिर्फ एक अच्छी आदत और तहजीब की निशानी है बल्कि इस आदत से व्यक्ति कई बीमारियों से बच जाता है। इस महत्वपूर्ण विषय पर राजधानी भोपाल के निजी अस्पताल के स्वास्थ विशेषज्ञ डॉ. नाजिम अली ने बताया कि, 'हाथ धोने से किसी तरह का इंफेक्शन या किटाणु हमारे संपर्क में नहीं आते। खासतौर पर खाना खाते समय हाथ धोना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि खाना खाते समय हमारे हाथ हमारे मूंह के सबसे नज़दीक होते हैं। साथ ही, हाथ में लगे किटाणु खाने के साथ हमारे मूंह के ज़रिये शरीर में नहीं जा पाते। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये सच है कि, किसी व्यक्ति को ज्यादातर गंभीर बीमारियां हाथ ना धोने के कारण हो जाती हैं।'
जानलेवा बीमारियों से बचा सकते हैं कुछ सेकंड
डॉ. नाजिम ने बताया कि, हालांकि हाथ धोने का महत्व तो कई लोगों को पता होगा और वो नियमित रूप से इसका पालन भी करते हैं। लेकिन, इनमें से ज्यादातर लोगों को हाथ धोने के सही तरीका मालूम नहीं होता। ऐसे में उनका हाथ धोना या न धोना एक समान है। आपको बता दें कि, हाथ धोने के लिए हमें कम से कम 20 सैकंड समय निकालना चाहिए। यकीन मानिये अगर आप अपने हाथों को धोने के लिए सिर्फ 20 सैकंड निकाल लेते हैं। तो आप कई गंभीर बीमारियों की तकलीफ से बच तो सकते ही है, साथ में उन बीमारियों के इलाज में खर्च होने वाले हज़ारों रुपये के खर्च से भी बच जाएंगे।
हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां
अगर आप हाथ धोते हैं, लेकिन उन्हें ठीक तरह से नहीं धोते तो आपको कई गंभीर बीमारियां अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। इनमें खासकर बच्चों को ये बीमारियां जल्दी जकड़ती हैं। ठीक तरह से हाथ ना धोने के कारण हमें फ्लू, स्वाइन फ्लू, सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त, पेट की बीमारियां, गले में संक्रमण, श्वास नली का संक्रमण तथा कई अन्य संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए सही से हाथ धोना चाहिए ताकि किटाणु पूरी तरह से खत्म हो सकें। तो आइए जानते है आपको हाथ धोने का सही तरीका।
ये है हाथ धोने का सही तरीका
सबसे पहले पानी से अपने हाथ गीले कर लें। अब इनपर साबुन या लिक्विड हैंडवॉश लगाएं। साबुन लगाने के बाद हाथों इन्हें अच्छी तरह से रगड़ें। याद रखें हाथों को उंगलियों के बीच से खूब अच्छे से रगड़ना है। हाथ कम से कम पंजे के नीचे वाले ज्वाइंट (पौचे) तक धोना चाहिए। नाखून के पोर्स को भी हाथ के अंगूठें से घिसना होगा। घरषण की इस प्रक्रिया को कम से कम 30 सेकंड तक जारी रखें। इसके बाद आप अपने हाथों को साद पानी से घरषण की गई हर जगह को अच्छे से धोएं, जब तक साबुन अच्छी तरह से हाथों से छूट ना जाए, क्योंकि, साबुन के झाग में ही बेक्टीरिया आ जाते हैं और अगर ये ठीक तरह से ना धोया जाए तो ये हाथों के संपर्क में ही रह जाते हैं।
इसका रखें खास ध्यान
डॉ. नाजिम का कहना है कि, अगर आप खाना खाने से पहले हाथ धो रहे हैं, तो उन्हें सिर्फ एक तरफ झटक लें उन्हें पोछना भी नहीं चाहिए। क्योंकि, कपड़ा कितना भी साफ धुला हो, उसमें कुछ फीसदी तो किटाणु रहते ही हैं। अगर आप हाथ धोकर पोछ लेते हैं, तो टॉवल में मोजूद चंद किटाणु भी आपके हाथों के संपर्क में आ जाते हैं जो खाना खाते समय आपके मूंह के जरिये पाचन तंत्र में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे संबंधित बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा रहता है। हालाकि, खाना खाने के बाद भी आपको हाथ धोना उतना ही ज़रूरी है, जितना खाने से पहले था। पर इस बार हाथ धोकर किसी साफ कॉटन के कपड़े से पोछना ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि, इसके अलावा किसी भी समय आप हाथ धोएं तो उसे साफ टॉवल या कॉटन के कपड़े से ज़रूर पौछना चाहिए।
किस समय हाथ धोना है ज़रूरी
हमें इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है रोजाना हमें कब कब हाथ धोना ज़रूरी होता है। इनमें खासतौर पर शौचालय या पब्लिक शौचालय से लौटने के बाद, घाव लगने के बाद उसे साफ करने या मरहम पट्टी लगाने के बाद, खाना खाने और बनाने के पहले और उसके बाद, बाहर से आने के बाद किसी बीमार व्यक्ति से मिलने से पहले या बाद, घर की सफाई करने के बाद, आंखों में लैंस लगाने से पहले और उतारने के बाद, बर्तन धोने के बाद हाथ धोएं, खांसने या छींकने के बाद भी हाथ धोना जरुरी होता है।
Published on:
17 Feb 2019 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
