6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Independence Day : आजादी के 76 साल पूरे, स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Happy Independence Day : आपको भी अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं देनी चाहिए। आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं ये मैसेज

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-1331937549-170667a.jpg

Independence day wishes

Happy Independence Day : साल 1947 में आजादी मिलने के बाद हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर उन जांबाज शहीद जवानों और हस्तियों को याद किया जाता है जिन्हें देश की आजादी के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी। आजादी के 76 साल को सेलिब्रेट करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) लाल किले पर ध्वजारोहण कर सभी देशवासियों को ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हैं।

ऐसे में आपको भी अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं देनी चाहिए. स्टोरी में दिए गए कुछ खास मैसेज को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और वॉट्सऐप पर एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं मैसेज, कोट्स, शायरी, वॉलपेपर और वीडियो के जरिए दे सकते हैं.......

कभी भी आजादी की शाम ना हो
देश के वीरों की कुर्बानी कभी भी बदनाम न हो
जय हिंद की सेना, जय हो भारतवर्ष.
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2023

---------------------------------------------------------------------------

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर हम
उनको सलाम करते हैं !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई !

------------------------------------------------------------------------------------

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा
शांति प्रेम की देता शिक्षा
मेरा भारत सदा सर्वदा !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

-------------------------------------------------------------------------------------

भारत मां तेरी गाथा
तेरी है सबसे ऊंची शान
शीश झुकाएं सब तेरे आगे
सब दें तुझे सम्मान
भारत मां की जय हो.
Happy Independence Day 2023

--------------------------------------------------------------------------------

न पूछो ज़माने को
क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ ये हैं
की हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !