मध्यप्रदेश में एक बार फिर हादसा हुआ है। राजधानी भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्प्रिंग टूट गई है। आरकेएमपी RKMP-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ यह घटना हुई। ट्रेन के कोच नंबर सी 11 की स्प्रिंग टूट गई। स्प्रिंग टूट जाने से ट्रेन के कोच का मेंटेनेंस किया जा रहा है जिससे परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया है। आरकेएमपी स्टेशन के पास के यार्ड में करीब 14 घंटे से इसका मेंटेनेंस का काम चल रहा है। ट्रेन कई घंटे लेट हो चुकी है।