1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोते वक्त मोजे में कटा प्याज रखकर पहनें, सुबह होते ही इन बीमारी से मिल जाएगा छुटकारा

पैरों में प्याज पहनकर सोने के होते हैं कई सारे फायदे.....

2 min read
Google source verification
02.png

health benefit of onion

भोपाल। बीते कई दिनों से प्याज के महंगे होने की खबर सुनने में मिल रही है। प्याज ऐसी खाने की चीज है जो लगभग भारत के हर किचन में देखने को मिल जाएगी। यह खाने की स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही सलाद के साथ भी बहुत ज्यादा प्रयोग में आता है। आपको बता दें कि हमारी सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। न्यूट्रीशनिस्ट पूजा सिंह बताती है कि प्याज़ और लहसुन, यह दो ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें यदि शरीर पर लगाया जाए तो यह शरीर में कीटाणुओं और जीवाणुओं का नाश करते हैं। ये शरीर की कई बीमारियों को दूर कर देते है। जानिए प्याज के फायदे....

ये है प्याज का अनोखा उपयोग

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्याज का अनोखा इस्तेमाल भी किया जाता है। रात में सोते समय प्याज की एक स्लाइस को पैर में दबाकर रखने से शरीर को कई तरीके के लाभ मिलते हैं। मोजे में प्याज रखकर सोने से अंगों को भी स्वस्थ रखा जा सकता है। प्याज़ में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड खून की धमनियों में जाकर कर खून को शुद्ध बनाता है।

पैर में रखने से होता है अधिक फायदा

एक शोध के मुताबिक मनुष्य के पैर बहुत शक्तिशाली होते हैं। पैरों की तंत्रिकाएं शरीर में आंतरिक अंगों तक सीधे पहुंची होती है। पैरों के नीचे सीधे अलग-अलग तंत्रिका तंत्र होती हैं, जो कि शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़ी हुई होती हैं। ये शरीर के भीतर एक शक्तिशाली बिजली के सर्किट की तरह से काम करते हैं,

इस तरह करें इस्तेमाल

अगर आप अपने पैरे के मोजे से प्याज रखना चाहते है तो इसके लिए दो स्लाइस काटकर मोजे के अंदर रख कर सो जाएं। जानिए इसके इस्तेमाल से क्या है फायदे....

- कहा जाता कि प्याज को इस तरह पैरों के बीच रखने से पेट के संक्रमण से भी निजात मिलती है और किडनी से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है। यह रक्त को भी शुद्ध करने में मददगार है।

- इसके इस्तेमाल से आपको हार्ट अटैक जैसी समस्या से भी निजात मिल जाता है।

- अगर इसे आप अपने पैरों में लगाएंगे, तो इससे आपके शरीर के साथ-साथ आपके आसपास की हवा को भी साफ रखता है।

- प्याज को पैर में रखकर सोना पैरों से आने वाली गंध को भी दूर करने में मदद करता है, क्योंकि प्याज की तेज गंध अपने आसपास की वायु को शुद्ध करने में सहायक होती है।

- अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है तो आप मोज में प्याज रख कर सो जाइए। सुबह आपको जुकाम और सर्दी गायब हो गई होगी।