16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Home remedy for Tej Patta: रोज घर में इस जगह जला दें बस 2 तेजपत्ता, हेल्थ पर पड़ेगा ऐसा असर कि हैरान रह जाएंगे आप

Home remedy for Tej Patta: हाल ही में इसका एक वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में वो तेजपत्ता को जलाते हुए नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं तेजपत्ता जलाने के हैरान करने वाले फायदे...

2 min read
Google source verification
health_benefits_of_burning_two_bay_leaves_daily_in_the_room_at_home_to_remove_tension_depression_stress_what_happens_if_burn_two_bay_leaves_at_home.jpg

Home remedy for Tej Patta: तेजपत्ता (Bay Leaves benefit) एक ऐसा मसाला जो किचन में आसानी से मिल जाता है। खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाला यह पत्ता आपकी सेहत भी सुधार सकता है! हैरान रह गए ना। पर यह सच है दिखने में छोटी और लंबी ये पत्तियां सब्जियों का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही आपकी सेहत भी सुधारती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको तेजपत्ता खाने की नहीं बल्कि इसके एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। असर भी ऐसा कि आप हैरान रह जाएंगे। हाल ही में इसका एक वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में वो तेजपत्ता को जलाते हुए नजर आ रही हैं। तो आइए जानते हैं तेजपत्ता जलाने के हैरान करने वाले फायदे...

Home remedy for Tej Patta: घर में यहां जलाएं तेजपत्ता

- घर के इस कमरे में अगर तेजपत्ता जलाया जाए तो, इसकी सुगंध लेने से शरीर की सारी थकान मिनटों में दूर हो जाती है।

- दरअसल तेज पत्ते को जलाने से जो केमिकल निकलता है वह चिंता, तनाव और थकान को चुटकियों में दूर करने में मददगार साबित होता है।

- आपको बता दें कि लैवंडर एसेंस की तरह तेज पत्ते को जलाने से जो केमिकल निकलता है उसे लिनालूल कहा जाता है। यह केमिकल शरीर की इंद्रियों को शांत करने में हेल्पफुल होते हैं।

- तेज पत्ता में मौजूद यूजिनॉल केमिकल नेचुरल एंटी इन्फ्लेमेटरी के रूप में भी काम करता है।

- ऐसे में अगर कोई व्यक्ति शरीर में सूजन की समस्या से परेशान हैं तो, तेज पत्ते की मदद से सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए कमरे में 2 तेज पत्ते को जलाकर उसकी खुशबू लेना होगी।

- तेज पत्ते में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

- यह शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। उसे मजबूत करता है।

- इसलिए खाने में भी इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए और कमरे में अगर इसको आप जला रहे हैं तो इसकी खुशबू जरूर लें।

ऐसे करना होगा यूज

आपको दो तेज पत्ते को एक कटोरी में लेना है। उसके बाद इन दोनों को जला देना है और कमरे में रख देना है। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आपको 15 मिनट तक के लिए कमरे को बंद करके रखना होगा। ऐसा करने से कमरे में रिलैक्स करने वाली खुशबू फैल जाएगी। साथ ही खुशबू में मौजूद केमिकल आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाएंगा।