
heat stroke alert weather forecast of madhya pradesh
भोपाल। गुजरात और राजस्थानी हवाओं मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज ही गड़बड़ा दिया है। प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 43 के पार बना हुआ है। कहीं-कहीं तो यह तापमान 46 पार हो गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि कई जिलों में तापमान 46 के पार निकल जाएगा।
मध्यप्रदेश की राजधानी में भी गर्मी से फिलहाल राहत के समाचार नहीं हैं। यहां 22 मई को ही तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। जो पूरे सप्ताह 45 के पार निकल जाएगा।
हीट स्ट्रोक का अलर्ट जारी
देश के कई हिस्सों में मौसम का कहर जारी है। सोमवार को खजुराहो, खरगोन, शाजापुर, उमरिया और दमोह में अधिकतम तापमान 45 के पार हो गया। खरगोन में तो अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक निकल गया था। मौसम विभाग ने खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, शाजापुर, राजगढ़ रायसेन, छतरपुर, दमोह, सागर और श्योपुर कला में हीट स्ट्रोक का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
रात को भी चलीं गर्म हवाएं
रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में फिलहाल तापमान बढ़े रहने की संभावना है। दिन का तापमान भी अब 44 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी के तापमान में वृद्धि का कारण राजस्थान और गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाएं हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 05 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
यह रहेगा भोपाल का हाल
22 मई 44.0
23 मई 44.0
24 मई 45.0
25 मई 45.0
26 मई 44.0
27 मई 44.0
28 मई 45.0
46 डिग्री के पार हो जाएगा इन शहरों का तापमान
भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं है। यहां पहाड़ और हरियाली अधिक होने के कारण आम तौर पर रात का तापमान अपेक्षाकृत कम ही रहता है। हालांकि 22 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर बना हुआ है, जो पूरे सप्ताह 45 डिग्री के पार निकल सकता है।
गुनाः भोपाल संभाग के गुना में 22 मई को तापमान 44 डिग्री पर बना हुआ है। यहां पूरे सप्ताह 45 डिग्री पर तापमान बना रहेगा।
ग्वालियरः ग्वालियर का तापमान 22 मई को 44.0 डिग्री पर है। यहां पूरे ही सप्ताह तापमान 45.0 डिग्री पर बना रहेगा।
जबलपुरः जबलपुर में 22 मई को तापमान 43 डिग्री रहा। यहां 23 मई को 45 डिग्री हो जाएगा। यह तापमान पूरे सप्ताह कभी 44 तो कभी 45 के पार निकल जाने का अनुमान है।
इंदौरः मालवा क्षेत्र में भी तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इंदौर में 22 मई को 42 डिग्री तापमान है। जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए सप्ताह के अंत तक 44 पार हो जाएगा।
उज्जैनः महाकाल की नगरी भी मालवा अंचल में ही है। यहां 22 मई का तापमान 43 डिग्री बना हुआ है। जो बढ़ते हुए सप्ताह के अंत में 44 के पार हो जाने का अनुमान है।
खंडवाः निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। खंडवा जिले में 22 को ही 44 डिग्री का तापमान है। जबकि पूरे सप्ताह यहां 45 डिग्री का तापमान रहने का अनुमान लगाया गया है।
रीवाः रीवा संभाग मे भी सीजन की सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। यहां 22 मई को तापमान 43 है, जबकि पूरे ही सप्ताह 44 से 45 के आसपास बना रहेगा। यहां फिलहाल गर्मी से कोई राहत की खबर नहीं है।
खजुराहोः खजुराहो में रिकार्ड तोड़ गर्मी का दौर है। यहां 22 मई को ही तापमान 45 डिग्री पर बना हुआ है जो पूरे सप्ताह 46 डिग्री के आसपास होगा। यहां गर्मी से फिलहाल कोई राहत के समाचार नही हैं।
पचमढ़ीः मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी भी इस बार लोगों को कोई राहत नहीं दे रहा है। यहां 22 मई को तापमान 38 डिग्री पर बना हुआ है जबकि इस सप्ताह के अंत तक तापमान 39 डिग्री के पार निकल जाएगा।
खरगौनः निमाड़ अंचल का खरगौन जिला हमेशा ही सामान्य से अधिक गर्म रहता है। यहां का तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है जो पूरे सप्ताह 46 तक पहुंच सकता है।
यहां पड़ती है सबसे अधिक गर्मी
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी खरगौन, खजुराहो, नौगांव, छतरपुर, श्योपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रायसेन और होशंगाबाद में पड़ती है।
Published on:
22 May 2018 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
