17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश से बिगड़े हालात, भोपाल पर बढ़ा बाढ़ का खतरा, गांव और थाने में घुसा पानी

मिसरोद थाने में घुसा पानी, भारी बारिश से और बिगड़ सकते हैं हालात

2 min read
Google source verification
mii.jpg


भोपाल/ मध्यप्रदेश में आसमान से मूसलाधार आफत बरस रही है। कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार हालात और बिगड़ सकते हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में जोरदार बारिश होगी। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की चपेट में भोपाल शहर के निचली कॉलोनियां आ गई हैं। जहां पानी घुस गया है। भोपाल के सभी डैम के गेट खुले हैं। वहीं, थाने में भी पानी घुस गया है।

मंगलवार को भी राजधानी भोपाल में जोरदार बारिश का दौर जारी रहा। भारी बारिश की वजह से राजधानी भोपाल में दोपहर दिन बजे ही अंधेरा छा गया था। सिर्फ मंगलवार की बात नहीं है, पिछले कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। भोपाल में दोपहर बाद जोरदार बारिश हो रही है। एहतियातन राजधानी भोपाल में बुधवार को भी कई स्कूलों में छुट्टी है। इससे पहले कलेक्टर ने सोमवार को छुट्टी घोषित की थी।

थाने में घुसा पानी
बारिश से राजधानी के कई इलाकों में पानी भर आया है। होशंगाबाद रोड पर स्थित मिसरोद थाने में भी पानी घुस गया है। पुलिसवाले थाने से पानी निकालने की कोशिश में लगे हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मी वैसे ही थाने में बैठ काम कर रहे हैं। पूरा थाना जलमग्न हैं। थाना परिसर तो छोड़िए सभी कमरों में भी पानी घुस गए हैं। अगर बारिश नहीं रुकी तो कई इलाकों की स्थिति ऐसी ही हो सकती है।

भोपाल से सटे गांव में पानी
शहर के निचली इलाकों में पानी जमा हो गया है। अब भोपाल से सटे हुजूर तहसील के ग्राम झगरिया में स्थिति खराब हो गई है। गांव में पानी घुस गया है। सभी घर डूब गए हैं। राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव की गलियां समंदर में तब्दील हो गई हैं। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी है।


भारी बारिश की वजह से कोलार डैम के सभी आठ गेट खोल दिए गए हैं। ये सभी गेट शाम को करीब पौने छह बजे खोले गए। इसके साथ ही शहर की 22 लो-लाइन विकसित बस्तियां भी भारी बारिश की चपेट में हैं। वहां पानी का भारी जमाव है। भोपाल पर मानसून की मेहरबानी इस बार इतनी है कि नौ दिन की बारिश में ही पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड टूट गया है।