18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी-पानी मध्यप्रदेश, तस्वीरों में देखें प्रमुख नदियों का रौद्र रूप, मंदिर भी डूबे

नदियों का विकराल रूप मध्यप्रदेश को डरा रहा है!
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Muneshwar Kumar

•

Updated: 9 Sep 2019, 7:05 PM IST

52_1.jpg

भोपाल/ भारी बारिश से मध्यप्रदेश का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने पिछले पंद्रह साल का रिकॉर्ड इस बार प्रदेश में तोड़ दिया है। देश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश वाले 10 स्थानों में से 6 मध्यप्रदेश के हैं। आसमान से हो रही आफत की बारिश की वजह से प्रदेश की सभी नदियां उफान पर हैं। नदियों का रौद्र रूप देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

नदियों का ये रौद्र रूप देखने में आपको मनमोहक जरूर लगता है। लोग इसे निहारने के लिए दूर-दूर से आ भी रहे हैं। लेकिन प्रदेश के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां ये नदियां कहर बरपा रही हैं। लोगों के घर और मकान डूब गए हैं। इस सीजन की बारिश में अब तक दर्जन भर लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। नीले आसमान से बरस रही आफत की बारिश से मध्यप्रदेश में सिर्फ पानी ही पानी है।

मंदिर डूबे
मूसलाधार बारिश की वजह से उज्जैन में शिप्रा नदी ऊफान पर है। घाट किनारे बने मंदिरों को भी अपने आगोश में ले ली है। नदी किनारे बसे इलाकों में पानी घुस गया है। वहीं नदी के आसपास रहने वाले लोग भयभीत हैं। नदी के सभी स्टॉप डैम ओवर फ्लो रहे। वही राम घाट और छोटा पुल करीब 4 फीट तक जलमग्न रहा। प्रशासन ने जहां नदी के आसपास के गांव में अलर्ट जारी किया है। वहीं डूब प्रभावित पुलिस पर आवाजाही प्रतिबंधित की है।

विकराल है नर्मदा का रूप
मध्यप्रदेश की सबसे प्रमुख नदी नर्मदा पूरे ऊफान पर है। नर्मदा नदी का पानी कई शहरों में भी घुस गया है। कई जगहों पर बने पुल को भी नर्मदा पार करने को बेताब दिख रही है। मंडल में तो हाल ही में बना पुल डूब गया है। होशंगाबाद के कई इलाकों में भी नर्मदा का पानी घुस गया है।

चंबल भी है लबालब
मंदसौर में चंबल नदी भी लबालब है। चंबल नदी पर बने गांधी सागर डैम के दस गेट खोल दिए गए हैं। जिसमें तीन बड़े और सात गेट खोल दिए गए हैं। वहीं इस इलाके में प्रशासन का अलर्ट जारी है। ऐसे में एहतियातन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अजनाल नदी भी है उफान पर
हरदा में अजनाल नदी भी उफान पर है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बाढ़ की वजह से कई रास्ते भी बंद हो गए हैं और जिलों का संपर्क टूट गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को अस्पताल तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक का सारा लेना पड़ रहा है, क्योंकि हर तरफ से सिर्फ पानी ही पानी है।

ओंकारेश्वर बांध के भी गेट खोले गए
नर्मदा ऊफान पर है, इसलिए उस पर बने सारे डैम भी लबालब हैं। खंडवा में ओंकारेश्वर बांध के 18 गेट खोले हैं। भारी बारिश की वजह से नर्मदा का पानी मोरटक्का पुल पर आ गया था। इससे इंदौर-इच्छापुरा हाइवे को बंद कर दिया गया था।


गौरतलब है कि अगर देश के दस जगहों की बात करें तो मध्यप्रदेश के छह स्थानों पर सबसे ज्यादा बारिश हुई है। टॉप पर मध्यप्रदेश का सिवनी है। उसके बाद बैरागढ़ है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के रायसेन, सागर, नरसिंहपुर और होशंगाबाद में भी बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने फिर से अत्याधिक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।