19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

70 सालों तक जवान रहने के लिए दूध में मिलाकर पियें बस ये एक चीज, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

70 सालों तक जवान रहने के लिए दूध में मिलाकर पियें बस ये एक चीज, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

2 min read
Google source verification
milk and katira gond

70 सालों तक जवान रहने के लिए दूध में मिलाकर पियें बस ये एक चीज, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

भोपालः दूध पीना सेहत के लिए कितना लाभकारी है इसका अंदाज़ा हमें तब होता है, जब किसी बीमारी की चपेट में आकर कमज़ोरी आने के बाद हम डाक्टर के पास जाते हैं। वहां डाक्टर हमें दूध पीने के फायदे बताता है। स्वस्थ रहने के लिए दूध का सेवन करना काफी लाभकारी होता है। छोटे से लेकर बड़े, सभी को दूध का सेवन करना चाहिए। दूध से बॉडी में कैल्शियम बढ़ता है। जिससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। लेकिन दूध में अगर आप गोंद कतीरा मिलाकर पीते हैं तो इसे और भी फायदेमंद बनाया जा सकता है। गोंद कतीरा एक वनस्पतीय औषधि है, जिसमें न तो कोई स्वाद और न ही कोई गंध होती है। यह चिपचिपा और पानी में घुलने वाला प्राकृतिक गोंद होता है। यह पीले और सफेद रंग में बाज़ार में आसानी से मिल जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसे दूध में मिलाकर पीने से आप स्वास्थ्य सबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

दोनो चीजों का मिश्रण करके पीने से होने वाले पांच फायदे

-रोजाना दूध के साथ गोंद कतीरा मिलाकर पीने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहते हैं। इससे थकान दूर होती है।

-नींद कम आने की परेशानी में रात को सोते समय गर्म दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से नींद अच्छी आने लगती है और आप रिलैक्स महसूस होने लगता हैं।

-पाचन क्रिया दुरुस्त करने के लिए दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

-दूध से आपको प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा अन्य ज़रूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं। गोंद कतीरा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। दोनों को मिलाने से एक सेहतमंद ड्रिंक बन जाता है।

-तनाव दूर करने के लिए भी आप इसके मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा हलके गुनगुने दूध में गोंद कतीरा मिलाकर पीने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है और शुक्राणु भी बढ़ते हैं।