15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए गृहमंत्री खुद ही फंसे, एयरलिफ्ट कर निकालना पड़ा, देखें VIDEO

दतिया जिले में बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए थे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा...।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Aug 04, 2021

home.png

भोपाल/दतिया। बाढ़ में फंसे लोगों से मिलने गए प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र (dr narottam mishra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे अपनी जान की बाजी लगाते हुए रस्से के दम पर हेलीकाप्टर पर चढ़ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, नरोत्तम मिश्र बाढ़ में फंसे लोगों से मिलने नाव में गए थे, लेकिन उनकी नाव ही वहां फंस गई। काफी देर तक जब नाव नहीं निकली तो मंत्रीजी को भी बाढ़ पीड़ितों के साथ एयरलिफ्ट करना पड़ा।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र बुधवार को दतिया जिले के बाढ़ पीड़ितों से मिलने ग्राम कोटरा में पंचायत भवन गए थे। बाढ़ पीड़ित इसी भवन में ठहरे हुए थे। जब वे वापस लौटने लगे तब एक पेड़ उनकी नाव पर गिर गया और नाव वहीं फंस गई। टस से मस नहीं हुई। इसके बाद वे पीड़ितों के साथ ही वहां फंस गए। इस बीच हेलीकाप्टर बुलवाया गया। गृहमंत्री ने महिलाओं और पुरुषों को हेलीकाप्टर से रेस्क्यू करवाया। इसके बाद खुद एयरलिफ्ट हुए।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गृहमंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा हो रही है। कई लोग मंत्रीजी की जांबाजी बता रहे हैं तो कई लोग उनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं।