
smell of mouth
भोपाल। मुंह से बदबू आने की समस्या एक आम समस्या है। कई लोगों को इसे लेकर बेहद बुरा अनुभव हो सकता है। औसा कई बार होता है कि लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि उनके मुंह से बदबू आ रही है, और लोग आपसे दूरी बनाना ही पसंद करते हैं। अगर यही बात कोई खुलकर आपसे कह दे, तो यह और भी बुरा अनुभव हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपका आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। ये समस्या कई बार खाने-पीने की वजह से पैदा हो जाती है। इसे दूर करने के कुछ घरेलू और असरदार उपाय हैं। इनके इस्तेमाल से आप मुंह की बदबू को दूर कर सकती हैं। जानिए क्या हैं वे उपाय.......
ग्रीन टी का इस्तेमाल
मुंह की बदबू का इलाज कराने से पहले ये जान लें कि कहीं कोई गंभीर बीमारी तो नहीं। नॉर्मल बदबू है तो कुछ उपायों से ठीक हो जाएगी वरना लेकिन अगर आपके दांत खराब हो रहे है तो इसे रोका नहीं जा सकता है। नॉर्मल बदबू दूर करने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टिरियल कंपोनेंट होते हैं जिससे दुर्गंध दूर होती है।
सरसों के तेल और नमक से मसाज
हर रोज दिन में एकबार सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर मसूड़ों की मसाज करने से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं और बदबू पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।
लौंग और सौंफ के सेवन से
मुंह में लौंग रखकर चूसने से बदबू तो कम होती है ही साथ ही दांतों के दर्द में भी ये रामबाण उपाय है। सौंफ चबाने से भी मुंह की दुंर्गंध दूर हो जाती है।
खूब पानी पिएं
पानी पीने से मुंह फ्रेश बना रहता है और दांत में फंसे खाने के तत्व निकल जाते हैं। जिससे मुंह में खाना सड़ता नहीं है. मुंह बार-बार साफ होता रहता है जिससे दुर्गंध नहीं आती है।
अनार की छाल
अनार के छिलके को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर हो जाती है।
सूखा धनिया
सूखा धनिया भी एक अच्छा माउथफ्रेशनर है. इसे मुंह में रखकर चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है।
तुलसी की पत्तियां
तुलसी की पत्ती चबाने से भी मुंह की बदबू दूर हो जाती है. साथ ही मुंह में अगर कोई घाव है तो तुलसी उसके लिए भी फायदेमंद है।
अमरूद की पत्तियां
अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाने से भी मुंह की दुर्गंध पलभर में दूर हो जाती है।
Updated on:
10 Nov 2019 12:44 pm
Published on:
28 Oct 2019 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
