गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक इंदौर से मिले इनपुट के बाद बुधवार शाम करीब 6 बजे राजधानी की गोविंदपुरा, कमला नगर और अयोध्या नगर पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। एक महिला को पुलिस ने मिनाल से, दूसरी को पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह के रिवेयरा टाउनशिप स्थित बंगले से और तीसरी महिला को कोटरा सुल्तानाबाद से उठाया गया। पुलिस के अनुसार रिवेयरा में विधायक के मकान में एक महिला किराए से रहती थी।