11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टेशन पर ट्रेन आते ही पटरी पर लेटी महिला, टुकड़े टुकड़े हो गई लाश

इससे पहले कि ट्रेन रुक पाती काफी देर हो चुकी थी, धीमी गति से चल रही ट्रेन के अगले पहियों के नीचे महिला आ चुकी थी।

2 min read
Google source verification
SUICIDE

भोपाल। हबीबगंज स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर बुधवार शाम पंजाब मेल एक्सप्रेस खड़ी हो रही थी। ट्रेन पूरी तरह रुक भी नहीं पाई थी कि एक महिला प्लेटफार्म से उतरी और पटरी पर लेट गई। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह इंजन की चपेट में आ गई। रेलवे पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से इंजन में फंसा शव बाहर निकलवाया। महिला पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण मृतका की जांच हो सकी।

पंजाब मेल एक्सप्रेस शाम 5.15 पर हबीबगंज आती है, बुधवार शाम सवा दो घंटे देरी से चल रही ट्रेन 7 बजकर 35 मिनट पर प्लेटफार्म पर लग रही थी। इसी बीच सफेद रंग का नकाब पहने एक महिला छलांग लगाकर पटरी पर लेट गई। ट्रेन की गति धीमी थी, लेकिन फिर भी ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की। इससे पहले कि ट्रेन रुक पाती काफी देर हो चुकी थी, धीमी गति से चल रही ट्रेन के अगले पहियों के नीचे महिला आ चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हबीबगंज आरपीएफ पहुंची और शव को निकालने का प्रयास किया।

शव इंजन में बुरी तरह फंस गया था, जिसकी वजह से उसे निकालने में आरपीएफ को काफी मेहनत करनी पड़ी। तकरीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इंजन में फंसा शव बाहर निकाला गया। शव के पास से पुलिस को तकरीबन 40 रुपए, एक प्लेटफॉर्म टिकट और कार की चाबी मिली है। महिला के पास से मिला टिकट हबीबगंज रेलवे स्टेशन से ही लिया गया था, जो कि प्लेटफॉर्म नंबर एक की टिकट विंडो से 5 बजकर 54 मिनट पर लिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला टिकट खरीदने के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे तक स्टेशन पर ही थी। करीब साढ़े सात बजे महिला प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची और पंजाब मेल के आने पर ट्रेन के सामने लेट गई।

पुलिस की जांच में महिला के पास से किसी भी तरह के दस्तावेज, कागजात या मोबाइल फोन नहीं मिला, जिसकी वजह से महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने सफेद रंग के स्कार्फ से मुंह ढ़का हुआ था। महिला ने ग्रे कल का लोवर और लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था। पुलिस को महिला के पास से किसी भी तरह का दस्तावेज या सुसाइड नोट नहीं मिला है।