
एमपी में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी
एमपी में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी है। 13 दिन ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। राजधानी भोपाल सहित राज्यभर में इसके अगले दो दिन और मेहरबान होने की उम्मीद है। अगस्त माह के महज 12 दिन बचे हैं और तेज बारिश नहीं हुई तो कोटा भी पूरा नहीं होगा। इसके लिए अभी 20 इंच और बारिश चाहिए।
शनिवार को सुबह से कई जगहों पर बरसात हो रही है। रिमझिम फुहारों का दौर शुक्रवार को दिन भर जारी रहा। इससे लोगों का उमस और गर्मी से राहत मिली। बादल और बारिश के कारण शहर के अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री तक की गिरावट आई है। शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को यह 29.4 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।
वैसे तो मानसूनी सीजन अक्टूबर तक रहता है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए जुलाई-अगस्त माह ही- वैसे मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक इसी तरह का मानसून के सक्रिय रहने की बात कही है हालांकि, तेज बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। शहर में 5 अगस्त से मानसूनी ब्रेक की स्थिति बनी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार वैसे तो मानसूनी सीजन अक्टूबर तक रहता है, लेकिन अच्छी बारिश के लिए जुलाई-अगस्त माह ही माने जाते हैं।
शुक्रवार शाम तक शहर में 16.7 मिमी बारिश दर्ज, कोटा पूरा होने के लिए 20 इंच के बारिश की जरूरत- मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यदि इस माह तेज बारिश नहीं होती है, तो सीजन का कोटा अधूरा रह सकता है। शुक्रवार शाम तक शहर में 16.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कोटा पूरा होने के लिए 20 इंच के बारिश की जरूरत है।
Published on:
19 Aug 2023 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
