इसके चलते पुलिसकर्मियों को अपने निजी जीवन व कार्य के साथ तालमेल बैठाने में काफी परेशानी महसूस होती हैं, जिसका प्रभाव उनकी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ता है। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों के बीच रोल मॉडल के रूप में पहचान रखने वाले एडीजी टेक्निकल सर्विसेस डीसी सागर ने पुलिसकर्मियों को सलाह दी है कि वे ड्यूटी के दौरान ही अपने लिये 10 से 15 मिनिट का समय निकाल कर अपने पास उपलब्ध डंडे से व्यायाम कर चुस्त-दुरुस्त रखें।