
how to find love or arrange marriage by date of birth
भोपाल। परंपराओं और संस्कृति के बीच सबसे बड़ा संस्कार विवाह संस्कार है। इस संस्कार को करने के बाद ही इंसान गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करता है और अपनी संतान को जन्म देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करता है। शादी दो दिलों के मिलान के अलावा दो परिवारों का भी मिलन होता है। हर युवक-युवती अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। हर किसी के मन में ये प्रश्न जरूर आता है कि उसकी शादी कब और किससे होगी। साथ ही शादी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि जन्म की तारिख से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपकी शादी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज। जानिए कैसे....
मूलांक 1
अगर आपका मूलांक 1 है तो आपकी लव मैरिज होगी लेकिन इसमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पंडित जी बताते है कि जिन लोगों का जन्म महीने की 1,10,19,28 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक एक होता है। एक मूलांक वाले लोग बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अगर किसी से प्यार करते है तो खुद से बोल नहीं पाते हैं। यही कारण है कि इन लव मैरिज में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म महीने की 2,11,20 और 29 तारीख को हुआ है उन लोगों का मूलांक 2 होता है। ये लोग प्यार तो करते हैं लेकिन काफी सोचने और समझने के बाद। एक बार प्यार में पड़ने पर ये कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। इनकी लव मैरिज ही होती है।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। इस अंक वाले लोग लव मैरिज में काफी सफल होते हैं।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म महीने की 17 तारीख को होता है उनकी मूलांक चार होता है। इस मूलांक के लोग प्यार पर कभी विश्वास नहीं करते हैं। ऐसे लोग एक से अधिक प्रेम संबंध बनाते है और इसलिए ये प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं होते।
मूलांक 5
जो लोग किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे हैं उनका मूलांक 5 होता है। ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को निभाने में यकीन रखते हैं। ये लोग हमेशा परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं।
Published on:
18 Aug 2019 02:16 pm

