
Government Job
भोपाल। आज के समय में हर युवा चाहता है कि वह उच्च सरकारी पद पर नौकरी करें। वर्तमान में हर एक स्टूडेंट सरकारी नौकरी में अपना भविष्य बनाना चाहता है| इसके लिए स्टूडेंट्स कक्षा दसवीं या बारहवीं पास करने के बाद से ही सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं। इसके लिए वे बारहवी कक्षा पास करने के बाद ही कोचिंग सेंटर में जाकर सरकारी नौकरी की तैयारी भी करते हैं। सरकारी नौकरी के लिए बस थोड़ी मेहनत की ही आवश्यकता होती है और फिर आपका सुनहरा भविष्य आपके सामने होता है। सरकारी नौकरी की परीक्षा निकालना हर किसी के बस की बात नहीं होती। वैसे सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी के लिए ढेर सारे कोचिंग संस्थान है जो इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं लेकिन कई बार तैयारी के दौरान लोगों का ध्यान भटक जाता है। आज आपको भोपल शहर की काउंसलर शबनम खान बताएंगी कि कैसे आप सरकारी नौकरी पा सकते हैं।
खुद को पहचानें
जो व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करता है उसे स्वयं कि पहचान और खुद पर भरोसा होना आवश्यक है कि वह जिस पोस्ट के लिए फार्म भर रहा है वो उसके लिए पूर्ण रूप से उस पद के लायक है। आप सरकारी नौकरी का विभाग अपने मन का ही चुने जिसमे आपकी दिलचस्पी हो जैसे - फिल्म 3 इडियट्स में दिखया गया है।
ताकत पर दें ध्यान
किसी भी चीज में सफलता प्राप्ति के लिए पहले स्वयं पर विश्वास होना अति आवश्यक है। इसलिए अपने विवकानुसार अपना कौशल , बुद्धि और ताकत का परीक्षण जहाँ आवश्यकता हो वहां दे।
अपना होमवर्क करें
कोई भी काम हो यदि घर के लिए करने के लिए दिया जाता हो तो उसे अवश्य ही करना चाहिए। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा कि आप तैयारी कर रहे है तो ट्यूशन या प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी के लिए जो होम वर्क दिया जाये उसे अवश्य करें।
रिसर्च
सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए इंटरनेट का प्रयोग भी अति आवश्यक होता है जिसके माध्यम से हम सरकारी नौकरी की जानकारी तथा अन्य विषय सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसलिए इंटरनेट का प्रयोग करके अपनी समस्या को दूर कर सकते है। इसलिए सरकारी नौकरी के लिए रिसर्च करना भी जरूरी होता है।
कैसे तैयारी करें
यदि सफलता एक बार में नही मिलती है तो परेशान न हो , उसके बाद और अच्छी तैयारी करे। पहली बार असफलता के कारणों पर ध्यान दे कि असफलता के कारण क्या थे उन कारणों पर और अधिक फोकस करे। पहली असफलता का कारण लेकर अफ़सोस न लेकर बैठे यह सोचे कि अगली बार और अधिक मेहनत कि आवश्यकता है। अगर आपको लगता है कि आप स्वयं से तैयारी नहीं कर पा रहे है तो कोचिंग लेने में कोई बुराई नही है। " इच्छा शक्ति वालों की सदैव जीत होती है , और यदि आपके पास ये चीज़ है तो आपको सरकारी नौकरी पाने के किसी और उपाय की कोई आवश्यकता ही नहीं है । "
Published on:
07 Apr 2018 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
