16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल, Investors ऐसे करें एप्लाई, 45 दिन में वापस मिलेगा पूरा पैसा

अगर आप भी सहारा के इन्वेस्टर हैं और आपका पैसा भी फंसा हुआ है। तो हम आपको बता रहे हैं आप रिफंड पोर्टल पर ऑनलाइन पैसा पाने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं... और कितने दिन में आपको आपका पैसा वापस मिल पाएगा?

2 min read
Google source verification
sahara_india_refund_portal_launched_investors_get_refund_in_nine_months_apply_online_here.jpg

भोपाल। सहारा इंडिया में फंसे करीबन 10 करोड़ से अधिक निवेशकों के लिए राहत देने वाली एक खुशखबरी है। दरअसल इन्हें जल्द ही पैसे वापस मिलने वाले हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार 18 जुलाई को सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है। आपको बता दें कि इस पोर्टल के जरिए अब वो लोग अपना पैसा वापस पा सकेंगे जिनका पैसा सहारा में फंसा हुआ है। पोर्टल के जरिए सहारा की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशक ही ऑनलाइन पैसा वापसी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि मप्र से भी कई ऐसे निवेशक हैं, जिन्होंने सहारा के साथ मिलकर अपने सुनहरे भविष्य के सपने सजाए थे। लेकिन इनका भविष्य खुशियों से सुनहरा होने के बजाय दुखों के रंग में रंग गया था। अब एक बार फिर इन निवेशकों के चेहरों पर उम्मीद का चश्मा और मुस्कान नजर आ रहे हैं। अगर आप भी सहारा के इन्वेस्टर हैं और आपका पैसा भी फंसा हुआ है। तो हम आपको बता रहे हैं आप रिफंड पोर्टल पर ऑनलाइन पैसा पाने के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं... और कितने दिन में आपको आपका पैसा वापस मिल पाएगा?

ये भी पढ़ें : बारिश के सीजन में ग्लूटन फ्री ये अनाज हैं वरदान, इनसे बनी रोटियां बनाए रखेंगी एनर्जेटिक, Weight Loss भी आसानी से

ये निवेशक ही कर सकेंगे आवेदन

आपको बता दें कि इस ऑनलाइन रिफंड पोर्टल पर वे ही इन्वेस्टर्स एप्लाई कर सकेंगे जिन्होंने सहारा को-ऑपरेटिव सोसाइटी की चार सोसाइटीज में निवेश किया था। इन चार सहकारी समितियों में सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में लगभग 2.5 करोड़ लोगों के 30,000 रुपये तक जमा हैं।

यह है रिफंड पाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

1. इसके लिए सबसे पहले निवेशकों को https://mocrefund.crcs.gov.in/ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

2. अब पोर्टल के होमपेज पर जमाकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना पड़ेगा।

3. इस पर क्लिक करते ही आपको अपना आधार नंबर और इससे जुड़ा मोबाइल नंबर टाइप करना होगा।

4. इसके बाद आप सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा उसे यहां दर्ज करें।

5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर जमाकर्ता लॉगिन पर क्लिक करें।

6. इसके बाद फिर से आधार के लास्ट वाले चार अंक और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज करें।

7. नियम और शर्तों को पढ़कर 'मैं सहमत हूं' पर क्लिक करें, यहां आपके बैंक का नाम, डीओबी (जन्मतिथि) आ जाएगी।

8. इसके बाद आपको डिपॉजिटर्स सर्टिफिकेट के साथ क्लेम रिक्वेस्ट फॉर्म भरना होगा और सोसाइटी का नाम, सदस्यता नंबर, जमा राशि दर्ज करनी होगी।

9. सभी डिटेल्स दर्ज होने और वैरिफिकेशन के बाद आपको पोर्टल पर क्लेम लेटर डाउनलोड करना होगा। इस पेज पर आपको अपनी पासपोर्ट साइज फोटो पेस्ट करनी होगी और साइन भी करने होंगे।

10. अब क्लेम लेटर को अपलोड करें। इसके सक्सेसफुल होते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको कंफर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा।

11. इसके बाद 45 दिन के अंदर आपकी क्लेम राशि आपके आधार से जुड़े अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :अब लीक हुई अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की कहानी, इन controversial scene पर मचा है बवाल