जानकार बताते हैं, वैश्विक अर्थव्यवस्था में कमजोरी, टैरिफ वॉर, मीडिल ईस्ट समेत भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं। जिन्होंने सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदे हैं, उन्हें उस सीरीज के कैश वैल्यू भाव पर 2.5% तक ब्याज मिलता है। विशेषज्ञ बताते हैं, सरकारी बांड और गोल्ड ईटीएफ फंड में निवेश करने पर मेकिंग चार्ज नहीं लगता। सोने के ऊंचे भाव होने पर सोना बेचने में परेशानी आती है।