12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर खड़े विमान में बम की सूचना से हड़कंप, हैदराबाद से आगरा जा रही थी फ्लाइट

hyderabad bhopal agra flight- आधे घंटे तक जांच के बाद कुछ नहीं निकला...। सभी यात्रियों ने ली राहत की सांस...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 08, 2022

indigo2.png

भोपाल। राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट (raja bhoj airport) पर गुरुवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भोपाल से आगरा जाने वाली फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक महिला कर्मचारी ने विमान में संदिग्ध वस्तु होने की शिकायत की थी। जांच के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

राजाभोज एयरपोर्ट पर गुरुवार को सुबह इंडिगो की फ्लाइट (hyderabad bhopal agra flight) में बम की सूचना मिली थी। यहां महिला कर्मचारी ने विमान में संदिग्‍ध वस्‍तु की होने की शिकायत की थी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। सीआइएसएफ की टीम ने तत्काल यात्रियों को सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ही रोक दिया और विमान की जांच शुरू कर दी। बाद में पता चला कि वो बम नहीं विमान में वजन मैंटेन करने के लिए सामान रखा था।

यह भी पढ़ेंः

एयरपोर्ट पर हादसा, इमरजेंसी ब्लॉक अचानक खुले, वाहन दुर्घटनाग्रस्त
मेरी wife के बैग में बम है, अच्छे से जांच करना, इतना सुनते ही एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

यह घटना गुरुवार सुबह 9:00 बजे के आसपास हुई थी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (cisf) के कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि हैदराबाद से भोपाल होकर आगरा जाने वाली फ्लाइट में कोई विस्फोटक रखा हुआ है। इस सूचना के बाद सीआइएसएफ का अमला भी हैरान हो गया और तत्काल एक्शन में गया। तत्काल कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी हो गया और सभी कर्मचारी हरकत में आ गए। इसके बाद यह फ्लाइट भोपाल से आगरा जाने वाले थी। विमान में यात्री सवार हो रहे थे, तभी सभी को रोक दिया गया।

गांधी नगर पुलिस (gandhi nagar police) के मुताबिक एक महिला कर्मचारी ने संदिग्ध वस्तु देखने के बाद सीआइएसएफ को फोन कर दिया था। आधे घंटे बाद जब स्थिति स्पष्ट हुई तो सभी ने राहत की सांस ली। संदिग्ध वस्तु होने की सूचना पर इंटेलिजेंस ब्यूरो और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था।

इधर, सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट एवं विमानतल सुरक्षा प्रभारी मानसिंह का कहना है कि बम की सूचना सही नहीं थी, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से हमने पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही उड़ान को रवाना होने की अनुमति दी। इस दौरान करीब आधा घंटा फ्लाइट लेट हुई।