आइएएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर कागजों में काफी काम हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक जिन अफसरों को नई जिम्मेदारी दी जानी है, वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे कई दौर की चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार अब लक्ष्य के साथ अफसरों को नई जिम्मेदारी पर भेजना चाहती है, ताकि हर हाल में अच्छे से अच्छे परिणाम लिए जा सकें। इसके लिए संबंधितों से उनकी भी राय ली जा रही है।