
1988 बैच की IAS वीरा राणा मध्यप्रदेश की अगली मुख्य सचिव होंगी। वीरा राणा मध्यप्रदेश की दूसरी महिला सीएस होंगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक उन्हें अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस का कार्यकाल आखिरकार 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। वीरा राणा मध्यप्रदेश में कई अहम जिम्मेदारियां पहले भी संभाल चुकी हैं। वो इकबाल सिंह बैस के बाद मध्यप्रदेश में पदस्थ सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं।
कौन हैं IAS वीरा राणा
- वीरा राणा 1988 बैच की IAS हैं
- राज्य निर्वाचन अधिकारी रह चुकी हैं वीरा राणा
- कुटीर और ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं
- माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष हैं
- कृषि उत्पादन विभाग का (अतिरिक्त प्रभार) भी इनके पास है।
30 नवंबर को रिटायर हो रहे इकबाल बैस
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लंबे समय तक मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह आखिरकार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार इकबाल सिंह बैस का दो बार 6-6 महीने के लिए कार्यकाल 30 नवंबर 2022 को और 30 मई 2023 को बढ़ाया गया था।
Updated on:
29 Nov 2023 10:12 pm
Published on:
29 Nov 2023 09:54 pm
